भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,533 अंक से ज्यादा उछला, जबकि निफ्टी 22,900 के पार निकल गया। हालांकि, इस तेजी के बीच यस बैंक के शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
बैंक का स्टॉक करीब 14% टूट गया। इसके पीछे सुप्रीम कोर्ट का AT1 बॉन्ड से जुड़ा फैसला अहम रहा। अदालत ने बैंक के 8,400 करोड़ रुपये के इन बॉन्ड को बट्टे खाते में डालने के फैसले को अवैध घोषित कर दिया है।
शेयर बाजार में जोरदार तेजी
गुरुवार को कारोबार के अंत में BSE सेंसेक्स 1,533.72 अंक यानी 2.11% की बढ़त के साथ 74,315.61 पर बंद हुआ। वहीं, NSE निफ्टी 374.65 अंक यानी 1.66% चढ़कर 22,997.35 पर पहुंच गया।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 14% टूटा Yes Bank का शेयर
यस बैंक के शेयर में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। स्टॉक 14.43% टूटकर 18.15 रुपये पर बंद हुआ। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने बताया कि अदालत ने यस बैंक के 8,400 करोड़ रुपये के एडिशनल टियर-1 (AT1) बॉन्ड को बट्टे खाते में डालने के फैसले को अवैध घोषित कर दिया है।
बॉन्ड को बट्टे खाते में डालने का मतलब है कि निवेशकों की लगाई गई रकम को पूरी तरह या आंशिक रूप से खत्म कर दिया जाए। इस फैसले से जुड़े घटनाक्रम के बीच बैंक के शेयर में तेज गिरावट दर्ज की गई।
क्या होते हैं AT1 बॉन्ड?
AT1 बॉन्ड बैंकों के लिए पैसा जुटाने का एक तरीका हैं। बैंक इन्हें जारी करके निवेशकों से रकम जुटाते हैं और बदले में ब्याज देते हैं। इन बॉन्ड पर आमतौर पर सामान्य बॉन्ड के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिल सकता है, लेकिन इनमें जोखिम भी अधिक होता है।
10 साल में मोदी सरकार ने कौन-कौन से बड़े विनिवेश किए?
केंद्र सरकार ने बुधवार को आईडीबीआई बैंक की बड़ी हिस्सेदारी को कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स बेचने की मंजूरी दे दी। इस फैसले के तहत सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) मिलकर बैंक में अपनी 60.72% हिस्सेदारी कनाडाई कंपनी ‘कनाडा इंक’ को बेचेंगे, जिसकी पैरेंट कंपनी फेयरफैक्स है। यह डील लगभग 52,878 करोड़ रुपए में होने का प्रस्ताव है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
