माता वैष्णो देवी और हरिद्वार की यात्रा की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए गुड न्यूज है। दोनों प्रमुख तीर्थ स्थलों के बीच सफर को आसान बनाने के लिए रेल मंत्रालय ने एक विशेष ट्रेन सेवा को मंजूरी दी है, जिससे भक्तों को सीधे यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
यह विशेष ट्रेन 14 जून को माता वैष्णो देवी कटरा से हरिद्वार के लिए रवाना होगी, जबकि वापसी की यात्रा 15 जून को होगी। इस सेवा के शुरू होने से श्रद्धालुओं का सफर पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक और सुगम हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस नई ट्रेन के बारे में X (Twitter) पर जानकारी शेयर की। इस ट्रेन का संचालन नॉर्दन रेलवे के जम्मू रेलवे डिवीन द्वारा किया जाएगा।
ट्रेन नंबर क्या हैं?
श्री माता वैष्णो देवी कटरा और हरिद्वार के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन, ट्रेन नंबर 04606 के रूप में चलेगी, जबकि हरिद्वार से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए वापसी सेवा ट्रेन नंबर 04605 के रूप में चलेगी।
कटरा से हरिद्वार: समय और यात्रा अवधि
ट्रेन नंबर 04606, 14 जून को शाम 6:15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और 15 जून को सुबह 6:30 बजे हरिद्वार पहुँचेगी, जिसमें लगभग 12 घंटे 15 मिनट का समय लगेगा।
कटरा से हरिद्वार: समय और यात्रा अवधि
वहीं, वापसी की दिशा में ट्रेन 15 जून को सुबह 7:00 बजे हरिद्वार से रवाना होगी और उसी दिन रात 8:40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुँचेगी, जिसमें लगभग 13 घंटे 40 मिनट का समय लगेगा।
किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?
यह विशेष ट्रेन रास्ते में शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर), जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट, सहारनपुर जंक्शन और रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी।
यह भी पढ़ें: आज से शुरू होगी साप्ताहिक आगरा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन
आगरा कैंट और अहमदाबाद के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने असरवा (अहमदाबाद) और आगरा कैंट के बीच विशेष किराये पर एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
यह स्पेशल ट्रेन गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों एवं कस्बों को सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
