Small Savings Schemes Latest Interest Rates: वित्त मंत्रालय हर तिमाही समीक्षा के बाद पोस्ट ऑफिस और स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरें तय करता है। इनमें पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) जैसी योजनाएं शामिल हैं।

वित्त मंत्रालय ने FY 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए नई ब्याज दरें जारी कर दी हैं। हालांकि, इस बार सरकार ने सभी स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरें

मौजूदा ब्याज दरें अप्रैल-जून 2026 तिमाही के लिए लागू रहेंगे। एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में मंत्रालय ने कहा कि FY 2026-27 की पहली तिमाही के लिए अलग-अलग छोटी बचत स्कीमों की ब्याज दरें FY 2025-26 की पिछली तिमाही के लिए घोषित दरों जैसी ही रहेंगी।

योजनाब्याज दर (%)
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)8.20%
सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF)7.10%
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC)7.70%
किसान विकास पत्र (KVP)7.50%
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS)8.20%
मासिक आय योजना (MIS)7.40%
डाकघर बचत खाता4.00%
1-वर्षीय सावधि जमा6.90%
2 वर्षीय सावधि जमा7.00%
3 वर्षीय सावधि जमा7.10%
5 वर्षीय सावधि जमा7.50%
5 वर्षीय आवर्ती जमा (RD)6.70%

ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं

ब्याज दरों में आखिरी बार बदलाव वित्त वर्ष 2023-24 की आखिरी तिमाही में हुआ था। अप्रैल 2024 में केवल दो योजनाओं में वृद्धि देखी गई जिसमें तीन वर्षीय सावधि जमा (7% से 7.1%) और सुकन्या समृद्धि योजना (8% से 8.2%) शामिल थी। तब से अन्य सभी योजनाओं की दरें अपरिवर्तित रही हैं। हर तीन महीने में सरकार इन दरों की समीक्षा करती है और फिर फैसला लेती है। ब्याज दरें न बदलाव न होने से उन लोगों को राहत मिली है जो सुरक्षित निवेश चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Crypto में फ्रॉड से कैसे बचें? जानें सुरक्षित लेन-देन के 5 आसान तरीके

दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ रहा है। बिटकॉइन और अन्य करेंसी में निवेश करने वाले लोगों की संख्या भी लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि, जहां क्रिप्टो में कमाई के मौके हैं, वहीं इससे जुड़े फ्रॉड और स्कैम के मामले भी सामने आते रहते हैं। ऐसे में क्रिप्टोकरेंसी में लेन-देन करते समय कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी हो जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…