Share Market Today: शेयर बाजार में गुरुवार (29 जनवरी 2026 ) को सपाट शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty दोनों शुरुआती कारोबार में धीमी रफ्तार पर दिखे। कारोबार की शुरुआत सुस्त और नकारात्मक रुख के साथ हुई। निफ्टी 19 अंक या 0.07% की गिरावट के साथ 25,324 पर खुला जबकि बीएसई सेंसेक्स 26 अंक या 0.03% नीचे आकर 82,319 पर खुला।
निफ्टी बैंक 137 अंक या 0.23% की गिरावट के साथ 59,462 पर खुला, वहीं निफ्टी मिडकैप 137 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 58,576 पर पहुंच गया।
LIVE: चांदी की कीमत ₹4 लाख के पार, भारत में सोना ₹1.75 लाख प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंचा
बुधवार को पहले हुए कारोबार में एनएसई निफ्टी 50 सत्र के अंत में 167 अंक या 0.66% की बढ़त के साथ 25,343 पर बंद हुआ। जबकि बीएसई सेंसेक्स 487 अंक या 0.60% चढ़कर 82,345 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा प्रमुख नीतिगत ब्याज दरों को यथावत रखने के बाद गुरुवार सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.18% चढ़ा जबकि टॉपिक्स 0.57% गिर गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.09% उछला। वहीं स्मॉल-कैप कोसडैक में 2.69% की मजबूत बढ़त दर्ज की गई। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स के फ्यूचर्स 27,565 पर थे जो एचएसआई के पिछले बंद स्तर 27,826.91 से नीचे रहे।
Economic Survey 2026: आज होगा पेश… क्या है आर्थिक सर्वेक्षण और बजट से पहले क्यों होता है पेश?
अमेरिकी बाजार
फेड के ब्याज दरों पर फैसले के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 ने पहली बार 7,000 के स्तर को छुआ। लेकिन बाद में फिसल गया क्योंकि फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। यह सूचकांक 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 6,978.03 पर बंद हुआ। इससे पहले दिन में एसएंडपी 500 करीब 0.3% चढ़कर 7,002.28 के अपने सर्वकालिक इंट्राडे उच्च स्तर पर पहुंचा था।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.02% की बढ़त के साथ 49,015.60 पर बंद हुआ। जबकि नैस्डैक कंपोजिट ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 0.17% की तेजी के साथ 23,857.45 पर सत्र बंद हुआ।
