Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (6 फरवरी 2026) को गिरावट के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty लाल रंग पर खुले। निफ्टी 50 आज 75 अंक या 0.29% गिरकर 25,568 पर खुला जबकि बीएसई सेंसेक्स 173 अंक या 0.21% गिरकर 83,141 पर खुला।

इससे पहले गुरुवार (5 फरवरी) को एनएसई निफ्टी 50 सत्र 133 अंक या 0.52% गिरकर 25,643 पर बंद हुआ। जबकि बीएसई सेंसेक्स 504 अंक या 0.60% गिरकर 83,314 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और एचसीएल टेक के शेयर नुकसान में रहे। बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे।

अमेरिकी बाज़ार

अमेरिका के प्रमुख शेयर बाज़ार सूचकांक गुरुवार के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए। टेक और सॉफ्टवेयर शेयरों में जारी बिकवाली के कारण बाज़ार लगातार दूसरे दिन नीचे बंद हुआ।

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज लगभग 592.58 अंक या 1.20% गिरकर 48,908.72 पर बंद हुआ। एस एंड पी 500 सूचकांक 1.23% गिरकर 6,798.40 पर बंद हुआ और इस साल के लिए नकारात्मक क्षेत्र में पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 1.59% गिरकर 22,540.59 पर बंद हुआ।

LIVE: बस थोड़ी देर में RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा करेंगे रेपो रेट पर ऐलान, आपकी लोन EMI पर बड़ा फैसला संभव

एशियाई बाज़ार

अमेरिका में टेक शेयरों में रातभर आई गिरावट के बाद शुक्रवार सुबह एशियाई बाज़ार कमजोरी के साथ खुले। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 1.22% गिरकर खुला और लगातार तीसरे दिन गिरावट की ओर बढ़ता दिखा। व्यापक आधार वाला टॉपिक्स सूचकांक 0.74% नीचे रहा।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक एक समय 5% तक गिर गया। हालांकि बाद में कुछ सुधार के साथ यह 3.86% की गिरावट पर कारोबार करता दिखा जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक में 5.26% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग इंडेक्स के फ्यूचर्स 26,510 पर रहे, जो इसके पिछले बंद स्तर 26,885.24 से नीचे है।

अतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.77 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,150.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।