भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को तेजी देखने को मिली। दोनों प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 371.64 अंक या 0.52% बढ़कर 72,281.34 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 108.45 अंक या 0.48% बढ़कर 22,530.40 पर पहुंच गया।

अधिकतर एशियाई बाजारों में तेजी

शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार ज्यादातर बढ़त के साथ खुले। जापान का निक्केई 225 1.7% से ज्यादा और टोपिक्स 0.79% ऊपर चढ़ा। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी 0.53% बढ़ा। वहीं, चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार छुट्टियों की वजह से बंद रहे।

कच्चा तेल

आज शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतें गिरीं। ब्रेंट क्रूड 0.28% गिरकर 101.96 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस क्रूड 0.90% गिरकर 90.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

सोमवार को अमेरिकी फ्यूचर्स

अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स में थोड़ी बढ़त देखी जा रही है। डॉव फ़्यूचर्स में 53 अंक या 0.1% की बढ़त हुई, जबकि S&P 500 फ़्यूचर्स 0.1% ऊपर चढ़े। नैस्डैक-100 फ़्यूचर्स भी 0.2% ऊपर थे।

अमेरिकी बाजार

शुक्रवार, 2 अक्टूबर को अमेरिकी स्टॉक बढ़त के साथ बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 250 अंक या 0.5% बढ़कर 51,176.96 पर पहुंच गया, जबकि S&P 500 में 0.7% की बढ़त हुई और यह 7,722.72 पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट 1.2% या 319 अंक चढ़कर 27,190.86 पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) 101.97 पर ट्रेड कर रहा था। यह इंडेक्स प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी का आकलन करता है। इस बास्केट में ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी मुद्राएं शामिल हैं।

रुपया

सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में रहा और 96 के अहम स्तर के आसपास बना हुआ है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और लगातार विदेशी फंड की निकासी के दबाव के बीच ऐसा हो रहा है।

फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से डॉलर में समय-समय पर दखल देने से दिन के दौरान होने वाली भारी उतार-चढ़ाव को कम करने और रुपये में बड़ी गिरावट को रोकने में मदद मिली। हालांकि, आयात बिलों में बढ़ोतरी और डॉलर की लगातार मजबूती जैसे मैक्रो-इकोनॉमिक हालात ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला।

यह भी पढ़ें: कौन हैं भारत के टॉप 10 अमीर निवेशक? 

देश में जब भी सबसे अमीर लोगों की बात होती है तो सबसे पहले अक्सर बड़े कारोबारी परिवारों के नाम समाने आते हैं लेकिन शेयर मार्केट में पैसा निवेश करके बड़ी संपत्ति बनाने वाले लोगों की भी एक अलग पहचान है। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में कुछ ऐसे ही निवेशकों की संपत्ति और उनकी रैंकिंग सामने आई है।

इस लिस्ट में एक महिला निवेशक सबसे ऊपर हैं। वहीं, लिस्ट में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो लंबे समय से मार्केट बाजार में अपनी निवेश रणनीति के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…