Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले। निफ्टी 50 में 51 अंकों या 0.21% की बढ़त के साथ 24,416 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स में 196 अंकों या 0.25% की बढ़त के साथ 78,716 पर खुला। निफ्टी बैंक में 308 अंकों या 0.54% की बढ़त के साथ 56,890 पर कारोबार शुरू हुआ।
30-सेंसेक्स कंपनियों का हाल
30-सेंसेक्स कंपनियों में से एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा फायदे में रहीं। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा नुकसान में रहीं। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत गिरकर 94.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
एशियाई बाजार
मंगलवार सुबह एशियाई सूचकांकों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। इसकी वजह पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के समाधान की उम्मीदें थीं, जबकि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.52% बढ़ा, जबकि टॉपिक्स में मामूली बढ़त देखने को मिली। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 1.58% ऊपर चढ़ा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक में 0.90% की बढ़त दर्ज की गई। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 26,494 के स्तर पर था, जो इंडेक्स के पिछले बंद स्तर 26,361.07 से अधिक है।
अमेरिकी बाजार
रविवार को अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद सोमवार के कारोबार में अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी 500 में 0.24% की गिरावट आई और यह 7,109.14 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट में 0.26% की गिरावट आई और यह 24,404.39 पर समाप्त हुआ। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 4.87 अंक या 0.01% की गिरावट आई और यह 49,442.56 पर बंद हुआ।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को 1,059.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सोमवार को सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ 26.76 अंक या 0.03 प्रतिशत ऊपर 78,520.30 पर बंद हुआ। निफ्टी 11.30 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,364.85 पर स्थिर हुआ।
यह भी पढ़ें: सैलरी मैनेजमेंट का स्मार्ट तरीका
सैलरी आते ही 50/30/20 के नियम को बजट बनाने का आसान और लोकप्रिय तरीका माना जाता है। यह नियम आपकी मंथली सैलरी को तीन हिस्सों में बांटकर खर्च और बचत को संतुलित करने में मदद करता है। इस नियम के अनुसार आपकी कमाई का 50% जरूरी खर्चों पर, 30% लाइफस्टाइल खर्चों पर और 20% बचत या निवेश के लिए रखा जाता है। यहां पढे़ं पूरी खबर…
