Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को सपाट खुले। निफ्टी 50 (Nifty 50) मामूली 6 अंक या 0.02% बढ़कर 25,731 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 83,452 पर सपाट खुला। बाजार खुलने से पहलेॉ वैश्विक बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। GIFT निफ्टी 79 अंक या 0.31% बढ़कर 25,788 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों का हाल

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इटर्नल, मारुति सुजुकी इंडिया, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे। वहीं आईटीसी, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मास्युटिकल और बजाज फाइनेंस के शेयर में तेजी रही।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान के निक्की 225 में 1% से अधिक की बढ़त रही। चीन, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजार चंद्र नव वर्ष की छुट्टियों के कारण बंद रहे। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.59 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (Flls) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 995.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 187.04 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

मंगलवार को गिरावट के साथ खुले थे शेयर बाजार

इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार वैश्विक बाजारों के दबाव के चलते गिरावट के साथ खुले थे। निफ्टी 61 अंक यानी 0.24% की गिरावट के साथ 25,621 पर खुला जबकि BSE Sensex 145 अंक यानी 0.17% टूटकर 83,132 पर खुला।

Bank Nifty 204 अंक यानी 0.33% गिरकर 60,745 पर खुला जबकि Nifty Midcap 100 भी 134 अंक यानी 0.22% फिसलकर 59,589 पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: Bank Holiday Today: आज 18 फरवरी को बैंक खुले है या बंद, जानें क्या आपके शहर में भी RBI ने दी है सरकारी छुट्टी

यहां भी पढ़ें: किसानों के लिए लॉन्च हुआ AI बेस्ड ‘भारत विस्तार’: एक कॉल में मिलेगी मौसम, मंडीभाव और खेती की पूरी जानकारी