Share Market Holiday: शेयर बाजार में रोजाना ट्रेडिंग करने वाले लोगों के लिए यह खबर काफी काम की हैं। बता दें कि आज यानी 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे के चलते शेयर बाजार की छुट्टी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों आज पूरी तरह बंद रहेंगे।

इसके बाद, शेयर बाजार सीधे 6 अप्रैल को खुलेगा, क्योंकि 4 और 5 अप्रैल को शनिवार और रविवार की वजह से बैंक बंद रहने वाले हैं। आप सामान्य तरीके से ट्रेडिंग सीधे 6 अप्रैल को कर पाएंगे।

MCX भी रहेगा बंद

आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange – MCX) में भी गुड फ्राइडे की वजह से पूरे दिन छुट्टी है।

शेयर बाजार हॉलिडे 2026 की लिस्ट

क्रमांकतारीखदिनछुट्टी
126 मार्चगुरुवारराम नवमी
231 मार्चमंगलवारमहावीर जयंती
33 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
414 अप्रैलमंगलवारडॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती
51 मईशुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
628 मईगुरुवारबकरी ईद
726 जूनशुक्रवारमुहर्रम
814 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थी
92 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
1020 अक्टूबरमंगलवारदशहरा
1110 नवंबरमंगलवारदिवाली – बालीप्रतिपदा
1224 नवंबरमंगलवारप्रकाश गुरुपर्व गुरु नानक देव
1325 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस

गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 185 अंक या 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 73319 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 33 अंक या 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 22,713.10 अंक के आसपास बंद हुआ था।

सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी इंडिया, टाइटन, एक्सिस बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि., कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी ओर, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, इटर्नल, सन फार्मास्युटिकल्स, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: गुड फ्राइडे पर क्या आज बैंकिंग सेवाएं रहेंगी बंद?

 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलीडे लिस्ट के अनुसार आज 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे के कारण कई राज्यों में सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक बंद हैं।

हालांकि यह छुट्टी सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होती, इसलिए कुछ शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले भी रह सकते हैं। अगर आज आपको बैंक में कुछ काम है तो यहां चेक कर लें कि आपके शहर में आज बैंक खुले है या नहीं…