Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को भी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE) लाल निशान पर बंद हुए ।
बीएसई सेंसेक्स आज 1456.04 अंक की गिरावट के साथ 74,559.24 अंक के आस-पास बंद हुआ। वही, निफ्टी 436.30 अंक की गिरावट के साथ 23,379.55 अंक के आस-पास बंद हुआ।
आखिर आज क्यों ढह गया शेयर बाजार?
इस कुछ वजहों से आज शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली।
IT स्टॉक्स
घरेलू इंडेक्स इंट्राडे ट्रेड में तेजी से गिरे और सबसे ज्यादा नुकसान IT सेक्टर में देखने को मिला। Nifty IT इंडेक्स इंट्राडे ट्रेडिंग सेशन में 1,000 से ज्याजदा पॉइंट गिरा, 3.6% से ज़्यादा की गिरावट के साथ 28,300 के लेवल से नीचे चला गया। Nifty IT इंडेक्स के सभी 10 घटक लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं।
एक वजह जिसने टेक्नोलॉजी स्टॉक्स पर दबाव बनाए रखा, वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल और ऑटोमेशन के कारण होने वाले बदलावों को लेकर बढ़ती चर्चा और चिंताएं थी।
सोमवार को OpenAI ने 4 बिलियन डॉलर के शुरुआती निवेश के साथ OpenAI Deployment Company लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि इस पहल का मकसद संगठनों को उनके जरूरी कारोबारी कामों में AI सिस्टम लागू करने में मदद करना है।
कच्चे तेल का संकट
कच्चे तेल के वायदा भाव 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चढ़ गए, जिससे पिछले सेशन की बढ़त और बढ़ गई; ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में लंबे समय तक रुकावट की चिंताएं बढ़ा दीं।
लगातार जारी भू-राजनीतिक तनाव
ट्रम्प द्वारा अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम की स्थिरता पर सवाल उठाने और तेहरान के ताज़ा शांति प्रस्ताव को ठुकराने के बाद भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया।
पीएम मोदी की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे भारत की अर्थव्यवस्था को पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए भारी वैश्विक तेल संकट से बचाने के लिए घर से काम करने, ईंधन, बिजली और विदेश यात्रा का कम इस्तेमाल करने, सोना खरीदने जैसे आर्थिक उपाय अपनाएं। उन्होंने विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए “आर्थिक आत्मरक्षा” की एक नियमावली बताई, क्योंकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई थीं।
गिरावट के साथ खुला था शेयर बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 416.13 अंक या 0.55% गिरकर 75,599.15 पर आ गया, जबकि निफ्टी 102.90 अंक या 0.43% गिरकर 23,712.95 पर आ गया।
यह भी पढ़ें: तेल, सोना, विदेश यात्रा… आखिर क्यों इन पर खर्च घटाने को कह रहे हैं पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और सोने पर खर्च कम करने की अपील की, ताकि भारत के घटते विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) पर दबाव कम किया जा सके। यहां पढ़ें पूरी खबर…
[ Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी। ]
