Share Market Today: शेयर बाजार शुक्रवार (30 जनवरी 2025) को खुलते ही क्रैश हो गया। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों लाल रंग के निशान पर खुले। शुक्रवार सुबह मार्केट खुलते ही सेंसेक्स 600 अंक धड़ाम हो गया जबकि निफ्टी 25300 के नीचे कारोबार करता दिखा। आईटी शेयरों में गिरावट और एक फरवरी को बजट पेश होने से पहले सावधानी के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। बाजार में पिछले तीन दिनों से तेजी का रुख था।
शुरुआती कारोबार में विदेशी निवेशकों की निकासी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 619.06 अंक गिरकर 81,947.31 पर आ गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 171.35 अंक गिरकर 25,247.55 पर था।
एनएसई निफ्टी 50 सत्र 76 अंक या 0.30% बढ़कर 25,418 पर बंद हुआ जबकि बीएसई सेंसेक्स 222 अंक या 0.27% बढ़कर 82,566 पर बंद हुआ।
Economic Survey 2026: गरीबी में आई बड़ी गिरावट, निचले तबके की खर्च करने की क्षमता में जबरदस्त सुधार
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर मारुति, आईटीसी, एशियन पेंट्स और इंटरग्लोब एविएशन बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.39 प्रतिशत गिरकर 69.73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 393.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,638.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
एशियाई शेयर बाजारों का हाल
शुक्रवार सुबह एशियाई शेयर बाज़ारों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह फेडरल रिज़र्व के अगले चेयर के लिए अपनी पसंद की घोषणा करेंगे।
जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.25% चढ़ा, जबकि टॉपिक्स में 0.58% की बढ़त दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.23% ऊपर रहा और स्मॉल-कैप कोसडैक में 0.99% की तेजी देखी गई। वहीं हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 27,829 के स्तर पर कारोबार करते दिखे जो बेंचमार्क के पिछले बंद स्तर 27,968.09 से नीचे है।
