Share/Stocks Market Crash Updates: इजरायल-ईरान तनाव के बीच सोमवार 2 मार्च को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबार बंद होने के समय दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। Sensex 1048 अंकों की गिरावट के साथ 80,238.85 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 312.95 अंक की गिरावट के साथ 24,865.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
गिरावट के साथ खुला था बाजार
बाजार सोमवार को भारी गिरावट के साथ खुला था। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 533.55 अंक गिरकर 24,645.10 के स्तर पर आ गया था, जबकि सेंसेक्स 2,743.46 अंक गिरकर 78,543.73 पर पहुंचा गया। स्मॉल कैप और मिडकैप शेयरों में और भी तेज गिरावट दर्ज की गई थी।
Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद
इजरायल-ईरान तनाव के बीच सोमवार 2 मार्च को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबार बंद होने के समय दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। Sensex 1048 अंकों की गिरावट के साथ 80,238.85 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 312.95 अंक की गिरावट के साथ 24,865.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
बाजार की स्थिति
इस समय सेंसेक्स 1162.65 अंक गिरकर लगभग 80,116.89 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 327.85 अंक गिरकर 24,850.80 के आसपास कारोबार कर रहा है।
परिवहन क्षेत्र में 5.3% की गिरावट
परिवहन क्षेत्र में गिरावट का नेतृत्व इंटरग्लोब एविएशन ने किया। ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच हुए हमलों के चलते सोमवार के कारोबार में इस बास्केट में 5.34% की गिरावट दर्ज की गई। इस घटना के कारण दुनिया भर में 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द हो गईं।
लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में बड़ी गिरावट
लार्सन एंड टुब्रो का शेयर बीएसई पर 6.74% की गिरावट के साथ 3991.85 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
गिरते बाजार में टाटा ग्रुप के इस शेयर में बंपर उछाल
गिरते बाजार में टाटा ग्रुप के शेयर तेजस नेटवर्क का शेयर 13.10% की तेजी केा साथ 492.65 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
पश्चिम एशिया संकट से एयरलाइंस, टूर ऑपरेटर कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट
पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में विमानन कंपनियों और यात्रा कारोबार से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शेयर बीएसई पर 7.50 प्रतिशत टूट गया जबकि स्पाइसजेट के शेयर में 7.27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल यात्रा ऑनलाइन के शेयर शुरुआती कारोबार में 11.14 प्रतिशत तक गिर गए। इसी तरह ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर में 9.39 प्रतिशत, टीबीओ टेक में 8.19 प्रतिशत और थॉमस कुक (इंडिया) के शेयर में 5.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
भाषा
रक्षा क्षेत्र के शेयरों पर फोकस
आज रक्षा क्षेत्र के शेयरों पर सबकी नजरें टिकी हैं, हालांकि व्यापक बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में करीब 2% की बढ़त दर्ज की गई।
शेयरों की बात करें तो, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 4% से अधिक की उछाल आई और यह तेजी का नेतृत्व करता रहा। डेटा पैटर्न्स (इंडिया) के शेयरों में लगभग 3% की वृद्धि हुई, जबकि एमटीएआर टेक्नोलॉजीज और भारत डायनेमिक्स के शेयरों में 2-3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स के शेयरों में 2% से अधिक की वृद्धि हुई और जेन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में भी लगभग 2% का इजाफा हुआ।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के शेयरों में बड़ी गिरावट
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का शेयर बीएसई पर 3.97% की गिरावट के साथ 180.10 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
शुरुआती कारोबारी सत्र में कई प्रमुख शेयरों पर दबाव
आज शुरुआती कारोबारी सत्र में कई प्रमुख शेयरों पर दबाव देखने को मिला, जिनमें बजाज फाइनेंस में लगभग 2% की गिरावट, अदानी पोर्ट्स में 2% से अधिक की गिरावट और एशियन पेंट्स में लगभग 3% की गिरावट शामिल है। इंडिगो में लगभग 4% की और भी तेज गिरावट दर्ज की गई, जबकि लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में भी 4% से अधिक की गिरावट आई।
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड के शेयर की कीमत में गिरावट
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड के शेयर्स 2.09% की गिरावट के साथ 1489 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहे हैं।
इंडिगो के शेयर की कीमत में 3.87% की गिरावट
ईरान युद्ध के कारण उड़ानों के रद्द होने से आज इंडिगो एयरलाइंस का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के शेयर 3.87% गिरकर ₹ 4,636 के स्तर पर ट्रेड हो रहे हैं।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिर गए।
शेयर बाजार में भारी गिरावट
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 2,743.46 अंक गिरकर 78,543.73 पर पहुंचा; निफ्टी 533.55 अंक गिरकर 24,645.10 पर आ गया।
