Share Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में 8 मई को गिरावट देखने को मिली। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE) लाल निशान पर बंद हुए । बीएसई सेंसेक्स आज 516.33 अंक की गिरावट के साथ 77,328.19 अंक के आस-पास बंद हुआ। वही, निफ्टी 150.50 अंक की गिरावट के साथ 24,176.15 अंक के आस-पास बंद हुआ।
वही, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने चालू वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। चौथी तिमाही में उसका स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 6% बढ़कर 19,684 करोड़ रुपये हो गया। जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही के 18,643 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.6% ज्यादा है।
बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की कुल आय घटकर 1,40,412 करोड़ रुपये रह गई, जो 2024-25 पहले समान तिमाही में 1,43,876 करोड़ रुपये थी। चौथी तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज आय बढ़कर 1,23,098 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 1,19,666 करोड़ रुपये थी। बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ।
सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कुल कर्ज का 1.49 प्रतिशत रह गईं, जो 2024-25 की समान तिमाही के अंत में 1.82 प्रतिशत थीं। इसी तरह, शुद्ध एनपीए घटकर 0.39 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 0.47 प्रतिशत था।
चौथी तिमाही में एकीकृत आधार पर एसबीआई का शुद्ध लाभ मामूली बढ़कर 19,643 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 19,600 करोड़ रुपये था। कुल आय बढ़कर 1,81,079 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान अवधि में 1,79,562 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 80,032 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 70,901 करोड़ रुपये था।
बैंक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 17.35 रुपये के लाभांश की घोषणा की है। बैंक ने कहा कि लाभांश पाने के पात्र शेयरधारकों के निर्धारण के लिए रिकॉर्ड तिथि 16 मई है, जबकि लाभांश का भुगतान चार जून को किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: TVK प्रमुख विजय के वादों का तमिलनाडु के खजाने पर कितना पड़ेगा बोझ?
हर महीने घर की मुखिया महिलाओं को 2500 रुपये से लेकर हर घर को हर साल छह मुफ्त LPG सिलेंडर तक। जैसे ही फिल्म अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी TVK अपनी जबरदस्त चुनावी जीत के बाद तमिलनाडु पर राज करने की तैयारी कर रही है, अब सबका ध्यान उसके घोषणापत्र में किए गए बड़े-बड़े वादों पर है। ये वादे पिछली राज्य सरकारों द्वारा किए गए वादों पर आधारित हैं, और उनसे कहीं ज्यादा भी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ
