Share Market Closing: बजट पेश के दूसरे दिन सोमवार (2 फरवरी 2026) को कारोबार सत्र के अंत में भारतीय शेयर बाजार बंपर तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 943.52 अंक की तेजी के साथ 81,666.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वही, निफ्टी 262.95 अंक की तेजी के साथ 25,088.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तेल एवं गैस, बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों में खरीदारी आने से शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली।

विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेज गिरावट से घरेलू शेयर बाजारों को राहत मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 4.88 प्रतिशत टूटकर 65.94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

200% पेनल्टी से आसान ITR तक… बजट 2026 में हुए आयकर से जुड़े ये 10 बदलाव

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों का हाल

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से पावर ग्रिड में 7.61 प्रतिशत और अदाणी पोर्ट्स में 4.76 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इनके अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, इंटरग्लोब एविएशन (यानी इंडिगो), आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट भी प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, ट्रेंट और टाइटन के शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।

इससे पहले, केंद्रीय बजट 2026-27 के दिन प्रतिभूति लेनदेन कर (STT) में बढ़ोतरी के प्रस्ताव से शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आई थी।

रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ का इजाफा,ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस पर बढ़ा फोकस

आज तेजी के साथ खुला था शेयर बाजार

शेयर बाजार में सोमवार (2 फरवरी 2026) को सपाट शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी हरे रंग के निशान पर खुले। BSE Sensex धीमे कारोबार करते दिखाई दिया। सेंसेक्स 302 अंक चढ़कर 81,024.94 अंक पर और निफ्टी 59.25 अंक की बढ़त के साथ 24,884.70 अंक पर पहुंचा।

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी पांच प्रतिशत से अधिक टूट गया जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार मिले-जुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नुकसान में बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने रविवार को 588.34 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।