Share Market Holiday: अगर आप शेयर बाजार में रोजाना ट्रेडिंग करते हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। बता दें कि आज यानी 14 अप्रैल 2026 को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के चलते शेयर बाजार की छुट्टी है।

आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके बाद, शेयर बाजार 15 अप्रैल को खुलेगा यानी आप सामान्य तरीके से ट्रेडिंग सीधे 15 अप्रैल को कर पाएंगे।

MCX भी रहेगा बंद

आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange – MCX) में भी डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के चलते सुबह ट्रेडिंग नहीं होगी।

शेयर बाजार हॉलिडे 2026 की लिस्ट

क्रमांकतारीखदिनछुट्टी
126 मार्चगुरुवारराम नवमी
231 मार्चमंगलवारमहावीर जयंती
33 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
414 अप्रैलमंगलवारडॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती
51 मईशुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
628 मईगुरुवारबकरी ईद
726 जूनशुक्रवारमुहर्रम
814 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थी
92 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
1020 अक्टूबरमंगलवारदशहरा
1110 नवंबरमंगलवारदिवाली – बालीप्रतिपदा
1224 नवंबरमंगलवारप्रकाश गुरुपर्व गुरु नानक देव
1325 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस

सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार

सोमवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 702.68 अंक यानी 0.91 प्रतिशत टूटकर 76,847.57 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 207.95 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,842.65 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की कंपनियों में मारुति, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं थी। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाली शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक शामिल रहे। अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई ऐतिहासिक 21 घंटे की वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। इससे दो सप्ताह के युद्धविराम का भविष्य अनिश्चित हो गया। जिससे वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 7.73 प्रतिशत बढ़कर 102.6 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें: ईरान होर्मुज जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों से क्रिप्टो करेंसी में ‘टोल टैक्स’ क्यों लेना चाहता है?

अमेरिका-ईरान के बढ़ते टकराव के बीच ईरान दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को लेकर नया नियम लागू करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान होर्मुज स्टेट से गुजरने वाले जहाजों से क्रिप्टोकरेंसी में शुल्क ‘टोल टैक्स’ लेने की ईरान की योजना बना रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…