एसजीबी 2019-20 सीरीज VI में निवेश करने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस सीरीज (जो 30 अक्टूबर, 2019 को जारी हुई थी ) के लिए समय से पहले रिडेम्पशन की कीमत की घोषणा की है। रिजर्ब बैंक के एक बयान के मुताबिक, गोल्ड बॉन्ड निवेशकों के पास 30 अक्टूबर, 2026 को इस एसजीबी को समय से पहले भुनाने का विकल्प होगा।
आरबीआई के अनुसार, गोल्ड बॉन्ड जारी होने की तारीख से पांच साल पूरे होने के बाद, उस तारीख पर जब ब्याज का भुगतान किया जाना हो, SGB सीरीज को समय से पहले भुनाया जा सकता है।
कैसे तय की जाती है एसजीबी के रिडेम्पशन की कीमत?
गोल्ड बॉन्ड सीरीज की रिडेम्पशन वैल्यू, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए 999 शुद्धता वाले सोने के पिछले तीन कार्य दिवसों के क्लोजिंग प्राइस के ‘सिंपल एवरेज’ के आधार पर तय की जाती है।
क्या है समय से पहले रिडेम्पशन की कीमत ?
30 अक्टूबर, 2026 को होने वाले समय से पहले रिडेम्पशन के लिए कीमत 14,213 रुपये प्रति SGB यूनिट तय की गई है। यह कीमत पिछले तीन कारोबारी दिनों के सोने के क्लोजिंग प्राइस के साधारण औसत पर आधारित है।
ऑनलाइन खरीदारी के लिए 3,785 रुपये प्रति ग्राम की कीमत पर जारी किया गया था। इस बॉन्ड की ऑफलाइन कीमत 3,835 रुपये प्रति ग्राम थी। RBI उन निवेशकों को जारी कीमत पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दिया था जो ऑनलाइन आवेदन करते हैं और डिजिटल माध्यम से भुगतान करते हैं।
– कुल रिटर्न : 14,213 रुपये – 3,785 रुपये = 10,428 रुपये (इसमें ब्याज को शामिल नहीं किया गया है)।
– प्रतिशत के हिसाब से: 10,428 रुपये ÷ 3,785 रुपये × 100 = 275.51%
275.51% रिटर्न का मतलब है कि इस SGB में किया गया 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर लगभग 3.76 लाख रुपये हो गया है (इसमें होल्डिंग अवधि के दौरान मिलने वाला ब्याज शामिल नहीं है)।
यह भी पढ़ें: धनतेरस-दिवाली पर सोने में करना है निवेश? ज्वेलरी से लेकर डिजिटल गोल्ड तक, जानें 5 तरीके
धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। यही वजह है कि इन त्योहारों के मौके पर कई भारतीय परिवार सोने के गहने, सिक्के या बिस्कुट खरीदते हैं। कुछ लोग सोने को पहनने के लिए खरीदते हैं, तो कुछ इसे भविष्य के लिए पैसे बचाने और निवेश का एक अच्छा विकल्प मानते हैं।
हालांकि, सोने में निवेश करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप हमेशा गहने या सोने के सिक्के ही खरीदें। आज के समय में डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट (EGR) जैसे कई विकल्प भी मौजूद हैं। आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं…
[डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से निवेश सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। Jansatta.com अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।]
