SGB 2019-20 Series V: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2019-20 सीरीज V को समय से पहले भुनाने की कीमत का ऐलान कर दिया है। यह गोल्ड बॉन्ड 15 अक्टूबर 2019 को जारी किया गया था। अब इसमें निवेश करने वाले लोग 15 अक्टूबर 2026 से अपना पैसा निकाल सकते हैं।
अगर आपने भी इस गोल्ड बॉन्ड में निवेश किया है, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इसे समय से पहले भुनाने पर कितने रुपये मिलेंगे। RBI ने इसके लिए कीमत तय कर दी है।
RBI के नियमों के मुताबिक, गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वाले लोग इसे जारी होने के 5 साल पूरे होने के बाद समय से पहले भुना सकते हैं। हालांकि, इसके लिए ब्याज मिलने की तारीख का इंतजार करना होता है। यानी निवेशक तय तारीख पर ही इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।
कैसे तय की जाती है एसजीबी के रिडेम्पशन की कीमत?
रिजर्व बैंक के मुताबिक, गोल्ड बॉन्ड सीरीज की रिडेम्पशन वैल्यू, पिछले तीन कार्य दिवसों के लिए ‘इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन’ (IBJA) द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने की क्लोजिंग कीमतों के ‘सिंपल एवरेज’ (साधारण औसत) के आधार पर तय की जाती है।
क्या है SGB 2019-20 सीरीज V के लिए समय से पहले रिडेम्पशन की कीमत?
15 अक्टूबर, 2026 को लागू होने वाली समय से पहले रिडेम्पशन की कीमत, SGB की प्रति यूनिट 14,725 रुपये तय की गई है। यह कीमत पिछले तीन कारोबारी दिनों को सोने की क्लोजिंग कीमतों के साधारण औसत पर आधारित है।
इस सीरीज को ऑनलाइन खरीदारी के लिए 3738 रुपये प्रति ग्राम की कीमत पर जारी किया गया था। समय से पहले रिडेम्पशन की तारीख पर, इस पर लगभग 294% का कुल साधारण रिटर्न मिलेगा।
- – कुल रिटर्न 14,725 रुपये – 3,738 रुपये = 10,987 रुपये
प्रतिशत के हिसाब से – 10,987 रुपये ÷ 3,738 रुपये × 100 = 293.93%
लगभग 294% के एब्सोल्यूट रिटर्न का मतलब है कि इस SGB में किया गया 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर लगभग 3.94 लाख रुपये हो जाएगा।
इसमें होल्डिंग पीरियड के दौरान मिलने वाला ब्याज शामिल नहीं है।
यह भी पढ़ें: 5 रुपये से शुरू कर सकते हैं गोल्ड में निवेश
भारत में सोना निवेश का सबसे भरोसेमंद साधन माना जाता है। सदियों से लोग अपनी बचत का बड़ा हिस्सा गोल्ड में लगाते आए हैं। हालांकि, बढ़ती कीमतों के कारण कई लोग सोना खरीदने से पीछे हट जाते हैं, क्योंकि एक साथ बड़ी राशि लगाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
