अब रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले खाने-पीने के सामान पर भी कच्चे तेल और गैस की बढ़ती कीमतों का असर दिखने लगा है। सेंट्रल रेलवे ने स्टेशनों पर बिकने वाले कई फूड आइटम्स की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। नई दरें 1 जून 2026 से लागू होंगी।

यह है नई रेट लिस्ट

खाद्य पदार्थ का नामवजनसंशोधित कीमत
पोटैटो वडा (1 पीस)50 ग्राम15 रुपये
रगड़ा/उसल प्लेट + 1 पाव100 ग्राम25 रुपये
वेज समोसा (1 पीस)50 ग्राम20 रुपये
पाव (1 पीस)35 ग्राम5 रुपये
वेज सैंडविच + सॉस125 ग्राम35 रुपये
वेज चीज़ सैंडविच + सॉस190 ग्राम45 रुपये
वेज पफ/पैटीज60 ग्राम20 रुपये
साबूदाना वडा (1 पीस)40 ग्राम20 रुपये
ढोकला100 ग्राम25 रुपये
सभी प्रकार के लड्डू30 ग्राम प्रति नग20 रुपये
वेज फ्रैंकी80 ग्राम30 रुपये
वेज चीज फ्रैंकी150 ग्राम45 रुपये
सूखा भेल100 ग्राम25 रुपये
चटनी भेल150 ग्राम30 रुपये
पोहा नमकीन100 ग्राम20 रुपये
सादा डोसा + चटनी + सांभर60 ग्राम25 रुपये
मसाला डोसा + चटनी + सांभर150 ग्राम35 रुपये
अनियन डोसा / उत्तपम + चटनी/सांभर110 ग्राम30 रुपये
रवा डोसा / मसाला उत्तपम + चटनी + सांभर150 ग्राम35 रुपये
रवा इडली + चटनी + सांभर (2 पीस)60 ग्राम प्रति नग35 रुपये
पाव भाजी (2 पाव, 35 ग्राम प्रत्येक)150 ग्राम50 रुपये
दही वडा (2 पीस)30 ग्राम प्रति नग35 रुपये
वेज कटलेट (2 पीस) + सॉस/चटनी50 ग्राम प्रति नग35 रुपये
छोले पुरी (5 पुरी + छोले)220 ग्राम40 रुपये
मेदू वडा + चटनी/सांभर (2 पीस)50 ग्राम प्रति नग35 रुपये
इडली सांभर / चटनी (2 पीस)50 ग्राम प्रति नग30 रुपये
चना दाल वडा + चटनी (2 पीस)40 ग्राम प्रति नग35 रुपये
ब्रेड पकोड़ा80 ग्राम25 रुपये
अनियन पकोड़ा / मिक्स भजिया80 ग्राम25 रुपये
मूंग भजिया80 ग्राम30 रुपये
वेज रोल100 ग्राम30 रुपये
वेज पिज्जा125 ग्राम50 रुपये
टमाटर सूप100 मि.ली.20 रुपये

जिन खाद्य पदार्थों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ

खाद्य पदार्थ का नामवजनकीमत
प्री-पैक्ड पॉपकॉर्न35 ग्राम10 रुपये
प्री-पैक्ड फ्लेवर्ड पॉपकॉर्न35 ग्राम20 रुपये
कचौरी40 ग्राम प्रति नग15 रुपये
गुलाब जामुन / रसगुल्ला (1 नग)35 ग्राम15 रुपये
फ्रेश जूस (गाजर/पाइनएप्पल/मैंगो/तरबूज)200 मि.ली.25 रुपये
फाउंटेन सोडा200 मि.ली.10 रुपये
फ्लेवर्ड सोडा200 मि.ली.15 रुपये
फ्रेश मौसंबी / ऑरेंज / एप्पल जूस200 मि.ली.40 रुपये
रवा उपमा + चटनी + सांभर150 ग्राम25 रुपये
उपमा (महाराष्ट्रीयन)100 ग्राम25 रुपये
डाबेली80 ग्राम20 रुपये
क्रीम डोनट70 ग्राम15 रुपये
स्लश150 ग्राम30 रुपये
सॉफ्टी125 ग्राम20 रुपये
वेज नूडल्स150 ग्राम50 रुपये
मिसल पाव150 ग्राम35 रुपये

फूड क्वालिटी सुधारें वेंडर

यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सेंट्रल रेलवे ने सभी फूड स्टॉल्स पर द्विभाषी रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य कर दिया है, ताकि यात्री आसानी से कीमतों की जानकारी देख सकें। इसके साथ ही ओवरचार्जिंग रोकने और खाने की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए रेलवे की ओर से नियमित निरीक्षण भी किए जाएंगे।

इसके साथ ही सेंट्रल रेलवे ने फूड वेंडर्स और स्टॉल ऑपरेटर्स से फूड क्वालिटी बढ़ाने को भी कहा है। साथ ही इनसे स्टेशनों पर हाइजीन स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए भी कहा गया है।

यह भी पढ़ें: रिटायर रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

रेलवे कर्मचारियों की पेंशन प्रक्रिया अब आसान होगी। बता दें कि रेलवे बोर्ड ने साउथ कोस्ट रेलवे विशाखापत्तनम के प्रिंसिपल फाइनेंशियल एडवाइजर (PFA) को सीधे पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) जारी करने का अधिकार दे दिया है। 15 मई 2026 को जारी सर्कुलर के मुताबिक, यह फैसला रिटायर रेलवे कर्मचारियों को पेंशन शुरू होने में होने वाली देरी कम करने के लिए लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…