Rupees Vs Dollar: रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर 92.00 पर पहुंच गया। डॉलर की स्थिर मांग और वैश्विक स्तर पर सतर्कता के माहौल से घरेलू मुद्रा दबाव में रही।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि बढ़ती भूराजनीतिक अनिश्चितता ने रिस्क से बचने की प्रवृत्ति को बढ़ा दिया जिससे उभरते बाजारों की मुद्राओं पर दबाव बना हुआ है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 91.95 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद महीने के अंत में डॉलर की बढ़ती मांग के बीच डॉलर के मुकाबले 92 पर लुढ़क गया जो अपने पिछले बंद भाव से एक पैसा कम है।
आज होगा पेश… क्या है आर्थिक सर्वेक्षण और बजट से पहले क्यों होता है पेश? आसान भाषा में समझिए सबकुछ
बुधवार को भी सबसे निचले स्तर पर पहुंचा था रुपया
रुपया बुधवार को 31 पैसे टूटकर डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 91.99 पर पहुंच गया था। इससे पहले रुपया 23 जनवरी को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर 92 पर पहुंचा था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.16 पर रहा।
Budget 2026 : बजट में EPF, NPS और FD से जुड़े नियमों में होंगे बड़े बदलाव?
आज शेयर बाजार में हुई थी सपाट शुरुआत
शेयर बाजार में गुरुवार को सपाट शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty दोनों शुरुआती कारोबार में धीमी रफ्तार पर दिखे। कारोबार की शुरुआत सुस्त और नकारात्मक रुख के साथ हुई। निफ्टी 19 अंक या 0.07% की गिरावट के साथ 25,324 पर खुला जबकि बीएसई सेंसेक्स 26 अंक या 0.03% नीचे आकर 82,319 पर खुला। निफ्टी बैंक 137 अंक या 0.23% की गिरावट के साथ 59,462 पर खुला, वहीं निफ्टी मिडकैप 137 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 58,576 पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.30 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 480.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
भाषा के इनपुट के साथ
