Richest People in Asia: एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के संस्थापक झांग यिमिंग ने संपत्ति के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है।

वहीं, भारत के उद्योगपति गौतम अडानी 117 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। सूची में भारत, चीन, जापान और हांगकांग के कई बड़े कारोबारी शामिल हैं, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

झांग यिमिंग ने मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

बाइटडांस के संस्थापक झांग यिमिंग 92.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है, जिनकी कुल संपत्ति 86.4 अरब डॉलर आंकी गई है।

कौन है एशिया में सबसे अमीर?

फोर्ब्स की रियल-टाइम अरबपतियों की लिस्ट में भारत के गौतम अडानी पहले स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 115 अरब डॉलर बताई गई है। अडानी समूह बंदरगाह, ऊर्जा, हवाई अड्डे, सीमेंट, लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कई क्षेत्रों में कारोबार करता है।

टॉप-10 में किन लोगों को मिली जगह?

एशिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में जापान के तदाशी यानाई और मसायोशी सोन भी शामिल हैं, जो क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। वहीं हांगकांग के जेंग यूचुन और ली का-शिंग ने भी सूची में जगह बनाई है। चीन के झोंग शानशान, मा हुआतेंग और जैक मा तकनीक और विविध कारोबार के दम पर शीर्ष 10 में शामिल हैं।

एशिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट

रैंकनामकुल संपत्ति (अरब डॉलर में)देशकारोबार/क्षेत्र
1गौतम अडानी (Gautam Adani)115 अरब डॉलरभारतऔद्योगिक क्षेत्र
2झांग यिमिंग (Zhang Yiming)92.8 अरब डॉलरचीनटेक्नोलॉजी
3मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)86.4 अरब डॉलरभारतऊर्जा
4तदाशी यानाई (Tadashi Yanai)71.3 अरब डॉलरजापानरिटेल (खुदरा कारोबार)
5मसायोशी सोन (Masayoshi Son)69.2 अरब डॉलरजापानटेक्नोलॉजी
6जेंग यूचुन (Zeng Yuqun)68.1 अरब डॉलरहांगकांगऔद्योगिक क्षेत्र
7झोंग शानशान (Zhong Shanshan)63.9 अरब डॉलरचीनविविध कारोबार
8मा हुआतेंग (Ma Huateng)54.7 अरब डॉलरचीनटेक्नोलॉजी
9ली का-शिंग (Li Ka-shing)46.1 अरब डॉलरहांगकांगरियल एस्टेट
10जैक मा (Jack Ma)43.2 अरब डॉलरचीनटेक्नोलॉजी

सोर्स: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स

यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजारों की रैंकिंग कैसे तय होती है?

दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजारों की रैंकिंग में हाल ही में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दक्षिण कोरिया ने भारत को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के छठे सबसे बड़े शेयर बाजार का स्थान हासिल कर लिया है। कुछ समय पहले तक भारत इस स्थान पर था, लेकिन अब वह एक पायदान नीचे खिसक गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…