Retail Inflation: जुलाई 2026 में खुदरा महंगाई (CPI) की दर बढ़कर 4.45 प्रतिशत हो गई। जिसकी मुख्य वजह खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतें थीं। जून में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) पर आधारित खुदरा महंगाई दर 4.38 प्रतिशत थी। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
समाचार एजेंसी ptनेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस द्वारा जारी CPI आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 5.52 प्रतिशत हो गई, जो पिछले महीने 5.32 प्रतिशत थी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महंगाई की चिंताओं का हवाला देते हुए इस महीने की शुरुआत में शॉर्ट-टर्म लेंडिंग रेट में कोई बदलाव नहीं किया था।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, DBS बैंक, सिंगापुर में सीनियर इकोनॉमिस्ट राधिका राव ने कहा, “जुलाई में भारत की महंगाई दर के आंकड़ों से पॉलिसी से जुड़े फैसलों में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। खाने-पीने की चीज़ों की कीमतें सामान्य हो रही हैं, लेकिन यह रफ़्तार धीरे-धीरे होगी क्योंकि बुआई का काम तेज हो गया है। अगस्त में बारिश की कमी जून-जुलाई के मुकाबले कम रही है, जिससे इसमें मदद मिली है।”
उन्होंने कहा, “हालांकि खुदरा ईंधन की कीमतों में बदलाव से ईंधन और यूटिलिटी कैटेगरी में कुछ तेजी आ सकती है, लेकिन कोर महंगाई दर का कम रहना यह दिखाता है कि महंगाई का दबाव हर तरफ नहीं है और यह MPC के धैर्यपूर्ण पॉलिसी रुख का समर्थन करता है।”
ANZ रिसर्च, मुंबई में इकोनॉमिस्ट/FX स्ट्रैटेजिस्ट, धीरज निम ने कहा, “कुल मिलाकर CPI महंगाई दर उम्मीद के मुताबिक है। खाने-पीने की चीजों की महंगाई बढ़ रही है लेकिन यह नियंत्रण में है। हालांकि, CPI की कुछ अन्य चीजों में महंगाई ज्यादा है, जो पिछले कुछ महीनों के ट्रेंड को जारी रखता है, जिसमें खाने-पीने की चीजों के अलावा CPI बास्केट की बाकी चीजों पर भी कीमतों का दबाव बढ़ रहा था।”
उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर, ये आंकड़े मॉनेटरी पॉलिसी के हिसाब-किताब को नहीं बिगाड़ते हैं और सेंट्रल बैंक ब्याज दर के फ़ैसले पर धैर्य बनाए रख सकता है।”
यह भी पढ़ें: विजय सिंह ने छोड़ा टाटा ट्रस्ट
टाटा समूह की परोपकारी इकाई टाटा ट्रस्ट्स से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। ट्रस्ट्स के वाइस चेयरमैन विजय सिंह ने सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 14 अगस्त को समाप्त होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
