RIL Q1 FY27 Results: देश में कंपनियों के आर्थिक नतीजे जारी करने का सीजन शुरू हो गया है। कई सारी कंपनियों ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिया है। वही, कई कंपनियां अभी भी अपने नतीजे जारी कर रही है। इसी कड़ी में आज मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री अपने Q1 FY27 के नतीजे घोषित करेगी।
यहां हम आपको रिलायंस इंडस्ट्रीज के Q1 FY27 नतीजों के शेड्यूल के बारे में जरूरी जानकारी दे रहे हैं…
रिलायंस इंडस्ट्रीज के Q1 नतीजे की तारीख
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, “SEBI (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोज़र रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2015 के रेगुलेशन 29 और अन्य लागू प्रावधानों के तहत, कृपया ध्यान दें कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शुक्रवार, 17 जुलाई, 2026 को होनी है। इस बैठक में, अन्य बातों के अलावा, 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड अनऑडिटेड फाइनेंशियल नतीजों पर विचार किया जाएगा और उन्हें मंजूरी दी जाएगी।”
रिलायंस इंडस्ट्रीज के Q1 नतीजे से क्या है उम्मीद?
ब्लूमबर्ग के अनुमानों के अनुसार, कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही 2.4 फीसदी बढ़कर 2,94,059 करोड़ रुपये से 3,01,024 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। EBITDA के 5% बढ़कर ₹44,141 करोड़ से ₹46,367 करोड़ होने का अनुमान है, जबकि मार्जिन के 15% से बढ़कर 15.4% होने की उम्मीद है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत
बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, नतीजों से पहले सुबह 10:55 AM तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.18% या 28.20 रुपये की तेजी के साथ 1321.20 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहे हैं। कंपनी के शेयर आज अपने पिछले बंद 1,293 रुपये के मुकाबले तेजी के साथ 1,301 रुपये के स्तर पर खुले।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत का इतिहास
बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, पिछले 2 सप्ताह में इसने अपने निवेशकों को 1.28 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में 9.39 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें: आपके निवेश से Mutual Fund Company कैसे कमाती है?
आज के समय में करोड़ों भारतीय म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश कर रहे हैं। एसआईपी और एकमुश्त निवेश दोनों का चलन तेजी से बढ़ा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस म्यूचुअल फंड में आप पैसा लगाते हैं, उससे कंपनी की कमाई कैसे होती है?
क्या आपके निवेश का कोई हिस्सा कंपनी को मिलता है? अगर हां, तो वह पैसा किस रूप में लिया जाता है और इसके लिए नियम कौन तय करता है? ये सवाल अक्सर निवेशकों के मन में आते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
[Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।]
