भारतीय बैंकिंग सेक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दुबई के एमिरेट्स नेशनल बैंक ऑफ दुबई (Emirates NBD) को आरबीएल बैंक में अधिकतर हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी है। आरबीएल बैंक ने गुरुवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है।
एमिरेट्स NBD ने अक्टूबर 2025 में आरबीएल बैंक में 26,853 करोड़ रुपये में 60% मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जताई थी।
विदेशी बैंक की सब्सिडियरी बनकर करेगा काम
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई ने कहा कि बैंक को एक विदेशी बैंक सब्सिडियरी के तौर पर क्लासिफाई किया जाएगा, जिसकी पेरेंट कंपनी एमिरेट्स NBD होगी। यह पूरी तरह से विदेशी स्वामित्व वाली सब्सिडियरीज़ के नियमों के तहत संचालित होगा, लेकिन इसे इस शर्त से छूट दी जाएगी कि बोर्ड की मीटिंग में शामिल होने वाले सदस्यों में से कम से कम आधे सदस्य इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हों।
भारत के कॉम्पिटिशन रेगुलेटर ने जनवरी में इस डील को मंजूरी दी थी। आरबीआई की यह मंजूरी एक साल के लिए वैलिड है।
भारत के फाइनेंशियल सर्विसेज़ सेक्टर में डील्स की रफ्तार पिछले एक साल में तेज हुई है। यह मंजूरी ऐसे समय में आई है जब इस क्षेत्र में चल रहे युद्ध के कारण खाड़ी देशों के बिजनेस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आरबीएल बैंक शेयर प्राइस
गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को बीएसई पर आरबीएल का शेयर 0.18% की तेजी के साथ 301 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। यह शेयर अपने पिछले बंद 301.55 रुपये के मुकाबले तेजी के साथ 296.95 रुपये के स्तर पर खुला था। इसका दिन का उच्चतर स्तर 302.60 रुपये और दिन का निचला स्तर 292.40 रुपये है। इसका मार्केट कैप करीब 18,605.15 करोड़ रुपये है।
पिछले एक महीने में इसमें करीब 3.85 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 3 महीने में इसमें 14.51 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 6 महीने में इसमें -9.46 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: देहरादून में होगी 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक
8th Pay Commission: केंद्र सरकार के 1.2 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) ने व्यापक परामर्श प्रक्रिया शुरू कर दी है और विभिन्न हितधारकों से सीधे उनके सुझाव और चिंताएं शेयर करने के लिए आमंत्रित किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
