Rajasthan Budget 2026: राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट (आय-व्ययक अनुमान) राज्य विधानसभा में बुधवार को पेश किया। सदन की बैठक शुरू होते ही वित्त मंत्री ने राज्य के वित्त वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान और वित्त वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान विधानसभा में पेश किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश को आर्थिक समृद्धि, सतत व समावेशी विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।
अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा, ” विकसित राजस्थान@2047 को साकार करने के लिए इस विकास यात्रा में गरीब, युवा, अन्नदाता व नारी शक्ति की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नीत हमारी सरकार ने सेवा, समर्पण एवं सुशासन को प्राथमिकता दी है। ” राजस्थान बजट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट जानें यहां…
हर घर में नल का पानी पहुंचाया जाएगा
वित्त मंत्री ने कहा, '' मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन के तहत गांवों को शामिल किया जाएगा। हर घर में नल का पानी पहुंचाया जाएगा। इस पर 4,500 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शहरों में पीने का पानी 2,300 करोड़ रुपये की लागत से उपलब्ध कराया जाएगा।'' बीकानेर और जैसलमेर में 2,950 करोड़ रुपये की लागत से नए सौलर पार्क बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री की स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण और अनुदान उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे 30,000 युवाओं को लाभ होगा।
राजस्थान बजट की बड़ी बातें
राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 2026-27 के राज्य बजट में ग्रामीण एवं शहरी आबादी को नल का पानी उपलब्ध कराने के लिए 6,800 करोड़ रुपये का बुधवार को प्रस्ताव रखा। साथ ही बीकानेर और जैसलमेर में सौलर पार्क के निर्माण के लिए करीब 3,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री कुमारी ने वर्तमान सरकार द्वारा किए गए संरचनात्मक सुधारों और विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन के प्रभाव का उल्लेख किया और कहा कि राज्य के आर्थिक आकार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
‘स्टेट गवर्नमेंट सिक्योरिटी स्विचिंग’ प्रक्रिया होगी शुरू
राज्य सरकार पहली बार ‘स्टेट गवर्नमेंट सिक्योरिटी स्विचिंग’ प्रक्रिया शुरू करने जा रही है जिससे पुराने कर्जों का पुनर्गठन कर वित्तीय बोझ कम किया जा सकेगा।
इसके अलावा, आरबीआई के ‘गारंटी रिडेम्पशन फंड’ में निवेश से सरकार को चालू वित्त वर्ष में लगभग 600 करोड़ रुपये और अगले वर्ष करीब 750 करोड़ रुपये की सीधी बचत होने का अनुमान है। इस फंड में सरकार पहले ही 2,450 करोड़ रुपये निवेश कर चुकी है।
Rajasthan Budget 2026 LIVE: विकास कार्यों के लिए 53,978 करोड़ रुपये का लक्ष्य
सरकार ने विकास कार्यों के लिए 53,978 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 36.9 प्रतिशत अधिक है। वहीं प्रभावी पूंजीगत व्यय की बात करें तो यह राशि 1 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा रहने का अनुमान है।
बिजली, सड़क और जल जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर 51,000 करोड़ रुपये से अधिक का पूंजीगत निवेश किया जाएगा।
Rajasthan Budget 2026 LIVE: राजस्थान का बजट
प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण और स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 60 नए सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 250 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाने का प्रस्ताव है।
Rajasthan Budget 2026 LIVE: महिला स्वयं सहायता समूह को 1 करोड़ तक का कर्ज
महिला स्वयं सहायता समूह को 1 करोड़ तक का कर्ज
आंगनबाड़ियों में मरम्मत के लिए 275 करोड़
लखपति योजना दीदी में कर्ज सीमा अब 1.5 लाख
Rajasthan Budget 2026 LIVE: रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर
अब संपत्ति रजिस्ट्री के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार ई-रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू करने जा रही है, जिसके जरिए पक्षकारों का सत्यापन, स्लॉट बुकिंग और डिजिटल प्रमाणित कॉपी घर बैठे ही प्राप्त की जा सकेगी।
पहले चरण में 50 सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों को अपग्रेड करने की योजना थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर प्रदेश के सभी 106 पूर्णकालिक उप-पंजीयन कार्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘मॉडल कार्यालय’ के रूप में विकसित किया जाएगा।
कर्मचारियों के लिए सैलरी अकाउंट पैकेज
वित्त मंत्री ने राजस्थान के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के आर्थिक और पेशेवर विकास के लिए बड़ा ऐलान किया है -
भरतपुर में 100 करोड़ की लागत से बनेगा बृज कन्वेंशन सेंटर
प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए 5000 करोड़
राजस्थान फाउंडेशन के 14 नए चैप्टर खोले जाएंगे
झुंझनू वॉर म्यूजियम की स्थापना की जाएगी
50000 लोगों को ट्रेन से तीर्थ स्थलों पर ले जाएंगे
तीर्थ योजना के तहत 6000 लोग हवाई मार्ग स काठमांडू जाएंगे
8वें वेतन आयोग के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन होगा
विशेष पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी विभाग
बच्चों की दिमागी बीमारी के इलाज के लिए विशेष पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी विभाग बनाया जाएगा
जयपुर के RUHS अस्पताल में 200 बेड का पीडियाट्रिक IPD और आधुनिक नियोनेटल ICU डिवेलप किया जाएगा
100 करोड़ से अटल आरोग्य फूड कोर्ट स्थापित किए जाएंगे
मोक्षवाहिनी सुविधा स्थापित की जाएगी
AI स्टार्टअप प्रोग्राम, 30 करोड़ की लागत से नए टेक हब
लखपति दीदी को 1.5 लाख का कर्ज मिलेगा
Rajasthan Budget 2026 LIVE: वित्त वर्ष 2026-27 का राजस्थान बजट
1 अप्रैल 1999 (पोस्ट कारगिल) के बाद शहीद हुए या स्थायी रूप से दिव्यांग हुए सैनिकों के बच्चों (कक्षा 1 से 12वीं) की वार्षिक छात्रवृत्ति बढ़ाकर 2,500 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है।
अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के लिए लिए गए लोन को समय पर चुकाने पर ब्याज दर में अतिरिक्त 2 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
सड़क दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में समय पर इलाज सुनिश्चित करने के लिए RAJ-SURAKSHA (Rajasthan System for Urgent Response, Accident Stabilization and Hospital Access) योजना शुरू की जाएगी।
राज्य में नई ट्रॉमा और इमरजेंसी पॉलिसी लागू की जाएगी, जिसके तहत ट्रॉमा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 150 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।
Rajasthan Budget 2026 LIVE: पंचायत स्तर पर आरोग्य शिविर का आयोजन
जेके लॉन हॉस्पिटल में 500 बेड का IP टावर बनेगा
800 विद्यालय चरणबद्ध तरीके से कमोन्नत होंगे
राज ममता राजस्थान मेंटल अवेयरनेस प्रोग्राम चलेगा
पंचायत स्तर पर आरोग्य शिविर का आयोजन किया जाएगा
Rajasthan Budget 2026 LIVE: ‘जादुई पिटारा’ योजना
प्रदेश के 22,746 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए ‘जादुई पिटारा’ योजना शुरू की जाएगी जिसके तहत खेल सामग्री और शैक्षणिक किट उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना पर राज्य सरकार करीब 323 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
Rajasthan Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री पेश कर रही हैं राजस्थान बजट
सौर ऊर्जा पार्क के लिए 2900 करोड़ का ऐलान
1000 स्कूलों में एआई आधारित लर्निंग लैब मिलेगी
जयपुर में स्पेस गैलरी और चिल्ड्रन गैलरी का निर्माण
महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय के लिए 100 करोड़
श्रीगंगानगर में बनेगा इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लैक्स
Rajasthan Budget 2026 LIVE: छात्रों को फ्री टैबलेट और लैपटॉप
-10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को टैबलेट/लैपटॉप के लिए ₹20,000 का ई-वाउचर दिया जाएगा ताकि वे अपनी पसंद की डिवाइस खरीद सकें।
-राजस्थान में 14 नए मानव संसाधन संस्थान खुलेंगे
-हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए युवाओं को अंग्रेजी, जापानी, फ्रेंच, जर्मन और कोरियन भाषाओं की ट्रेनिंग दी जाएगी।
-150 और कॉलेजों में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र स्थापित होंगे जिससे कुल 50,000 छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग मिलेगी।
Rajasthan Budget 2026 LIVE: छात्रों के लिए बड़े ऐलान
कक्षा 1 से 8 तक के 40 लाख छात्रों को फ्री यूनिफॉर्म मिलेगी
विश्वविद्यालय और महाविश्वविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान
1000 युवा मल्टीलैंग्वेज सीखेंगे
500 विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा दी जाएगी
ऑनलाइन टेस्टिंग सुविधायुक्त टेस्ट सेंटर का निर्माण किया जाएगा। 1 लाख युवाओं को 10 लाख तक के कर्ज पर शत प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा।
Rajasthan Budget 2026 LIVE: राजस्थान का बजट पेश
वित्त मंत्री की बड़ी घोषणाएं:
राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना का ऐलान
मुख्यमंत्री स्वयं रोजगार योजना के तहत 1000 करोड़
प्रदेश का युवा नौकरी लेने वाला नहीं देने वाला बने
बाढ़ सुरक्षा कामों के लिए 75 करोड़ रुपये होंगे खर्च
पीएम आवास योजना में दूसरे चरण में सब्सिडी मिलेगी
आपदा संसाधनों की खरीद के लिए 7 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान
एक्सीडेंट रोकने के लिए लगेंगे 2 हजार सीसीटीवी कैमरा
प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए 4 करोड़ रुपये़
उपक्रमों के विकास के लिए 53 करोड़
3000 संविदा कर्मचारियों की होगी नियुक्ति
500 करोड़ रुपये से 7 लाख रोड लाइट लगाई जाएंगी
यातायात सुधार के लिए 2325 करोड़ रुपये खर्च होंगे
3000 संविदा कर्मचारियों की होगी नियुक्ति
Rajasthan Budget 2026 LIVE: जयपुर के लिए 1000 करोड़ रुपये का आवंटन
राजस्थान बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के लिए 1000 करोड़ रुपये के फंड के आवंटन का ऐलान किया।
Rajasthan Budget 2026 LIVE: जल गुणवत्ता के लिए मोबाइल टेस्टिंग लैब
जल गुणवत्ता के लिए मोबाइल टेस्टिंग लैब बनाई जाएगा
सौर ऊर्जा क्षेत्र में राजसाथान अग्रणी राज्य बना
19 हजार 200 मेगावॉट की वृद्धि हुई
रिन्यूएबल एनर्जी में राजस्थान को अग्रणी बनाना प्राथमिकता
टोंक जिले के लिए वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान
टोंक जिले के निवाई, टोडारायसिंह, डूंगरी समेत करीब 20 लाख लोगों को बेहतर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बीसलपुर जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके तहत सूरजपुर से लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत से परियोजनाएं संचालित की जाएंगी। साथ ही क्षेत्र में 1200 हैंडपंप लगाने का भी प्रस्ताव रखा गया है।
'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास'
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास' के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश को आर्थिक समृद्धि, सतत व समावेशी विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।
अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा, '' विकसित राजस्थान@2047 को साकार करने के लिए इस विकास यात्रा में गरीब, युवा, अन्नदाता व नारी शक्ति की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नीत हमारी सरकार ने सेवा, समर्पण एवं सुशासन को प्राथमिकता दी है। ''
Rajasthan Budget 2026 LIVE: बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी कर रहीं बड़ी घोषणाएं
14 लाख से ज्यादा जल कनेक्शन हमारी सरकार ने उपलब्ध कराए
सड़कों के लिए सुधारीकरण के लिए बजट में 2700 करोड़ रुपये
6,245 गांवों में पानी पहुंचाया जाएगा
जयपुर में 10 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी
Rajasthan Budget 2026 LIVE: 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपये का बजट
वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश करते हुए इसके विशाल आकार से सभी को चौंका दिया। इस बार राजस्थान बजट का कुल आकार 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपये रखा गया है जो पिछले साल के बजट की तुलना में करीब 41.39 प्रतिशत अधिक है।
Rajasthan Budget 2026 LIVE: सामाजिक सुरक्षा और किसानों के हित सरकार की प्राथमिकता
राजस्थान विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने सामाजिक सुरक्षा और किसानों के हितों को सरकार की प्राथमिकता बताया।
राजस्थान विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा और किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के तहत 91 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग 28 हजार 400 करोड़ रुपये की पेंशन दी है।
विकसित राजस्थान की संकल्पना साकार करेंगे। नारी शक्ति, युवाओं और किसानों पर हमारा फोकस। किसानों को 10,900 करोड़ रुपये की मदद की। भर्ती परीक्षाओं को समय पर कराया। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया। गेहूं की एमएसपी के ऊपर 150 रुपये प्रोत्साहन राशि दी- वित्त मंत्री दिया कुमारी
वित्त मंत्री दिया कुमारी पेश कर रही हैं राजस्थान का बजट, विधानसभा में पटल पर रखा बजट
