मुंबई से गोरखपुर के बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाने का फैसला किया है, जिससे इस रूट पर यात्रा करना अब पहले से ज्यादा आसान होगा। नई व्यवस्था के तहत यह ट्रेन अब हर हफ्ते चार दिन चलेगी।

नॉर्दर्न रेलवे की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, स्पेशल ट्रेन नंबर 01027/01028 दादर-गोरखपुर जंक्शन-दादर को अब ट्रेन नंबर 11047/11048 दादर-गोरखपुर जंक्शन-दादर एक्सप्रेस के तौर पर नियमित कर दिया गया है।

दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस शेड्यूल

ट्रेन नंबर 11047 दादर-गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस दादर से हर मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन दादर से दोपहर 2:05 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर 2:55 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी। वाराणसी में, यह ट्रेन रात 9:45 बजे पहुचेगी और 9:55 बजे वहां से रवाना होगी।

गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस शेड्यूल

वापसी की दिशा में ट्रेन नंबर 11048 गोरखपुर जंक्शन-दादर एक्सप्रेस हर सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। यह गोरखपुर जंक्शन से दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 3:35 बजे दादर पहुंचेगी। वाराणसी में यह ट्रेन शाम 6:45 बजे पहुंचेगी और शाम 6:55 बजे वहां से रवाना होगी।

दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस स्टॉपेज

यह ट्रेन कल्याण जंक्शन, नासिक रोड, इटारसी जंक्शन, भुसावल जंक्शन, हरदा, ललितपुर, रानी कमलापति, खड़गपुर जंक्शन, बीना जंक्शन, टीकमगढ़, खजुराहो, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर, चित्रकूट, बनारस, वाराणसी, महोबा जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन, बांदा, प्रयागराज जंक्शन, मानिकपुर, ज्ञानपुर रोड, भटनी, औनिहार और देवरिया सदर पर रुकेगी।

एसी, स्लीपर और जनरल क्लास की सुविधा

इस ट्रेन में AC, स्लीपर और जनरल क्लास की सुविधा होगी, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अलग-अलग विकल्प मिलेंगे। यात्रियों को खास तौर पर ध्यान देना चाहिए कि रेगुलर होने के बाद ट्रेन नंबर बदल गए हैं।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर-दिल्ली के बीच शुरू होगी नई अमृत भारत ट्रेन

रेल मंत्रालय जल्द ही गोरखपुर और दिल्ली के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने की तैयारी में है। यह ट्रेन खासतौर पर कम और कम-मध्यम आय वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है, ताकि उन्हें लंबी दूरी की यात्रा के लिए सस्ती और बेहतर रेल सेवा मिल सके। यहां पढ़ें पूरी खबर…