प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट की। इसके बाद जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस गिफ्ट के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। तभी से सोशल मीडिया पर ‘Melody’ टॉफी की चर्चा तेज हो गई है।

यह टॉफी Parle Products कंपनी बनाती है। हालांकि, यह कंपनी भारत में लिस्टेड नहीं है, लेकिन इसके नाम से मिलती-जुलती कंपनी Parle Industries के शेयरों में अचानक खरीदारी बढ़ गई और कंपनी के शेयर में अपर सर्किट लग गया।

Parle Industries के शेयर में लगा अपर सर्किट

Parle Industries 5 रुपये का शेयर है। 20 मई को ‘मेलोडी’ की चर्चा के बाद यह शेयर 5 रुपये की अपर सर्किट के बाद 5.25 रुपये पर पहुंच गया। इसका 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 17.44 रुपये है और 52 सप्ताह का निचला स्तर 4.11 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 25.64 करोड़ रुपये है।

Parle Industries के शेयर में क्यों आई तेजी?

बुधवार सुबह, मेलोनी ने अपने X अकाउंट पर मोदी के साथ एक हल्का-फुल्का वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद।” वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद, पार्ले इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।

Parle Industries शेयर प्राइस हिंस्ट्री

इस कंपनी के शेयर ने पिछले एक सप्ताह में अपने निवेशकों को 5.63 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 1 महीने में कंपनी के शेयर में 3.96 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। कंपनी का शेयर पिछले 3 महीने में करीब 35.02 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Melody से Parle Industries का कोई संबंध नहीं

Melody टॉफी का Parle Industries से कोई संबंध नहीं है। Melody और Parle-G जैसे ब्रांड Parle Products के हैं, जो एक अलग कंपनी है। वहीं Parle Industries का कारोबार इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और पेपर वेस्ट रीसाइक्लिंग जैसे सेक्टर में फैला हुआ है। जो एक अलग कंपनी है।

यह भी पढ़ें : ITR-1 से ITR-U तक जारी, जानें डाउनलोड से लेकर फाइलिंग तक का पूरा प्रोसेस

आयकरदाताओं के लिए यह खबर बेहद जरूरी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने असेसमेंट ईयर 2026-27 (AY 2026-27) यानी फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए सभी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म नोटिफाई कर दिए हैं। विभाग ने ITR-1 से ITR-4 फॉर्म 30 मार्च को जारी किया था, जबकि ITR-2, ITR-3, ITR-5, ITR-6, ITR-7 और अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने के लिए ITR-U फॉर्म 12 मई को नोटिफाई किए गए। यहां पढ़ें पूरी खबर…

[ Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी। ]