PM Kisan Yojana 24th Installment: केंद्र सरकार देश के छोटे किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तरह किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। यह राशि किसानों के खाते में हर 4 महीने के अंतराल में 2000 रुपये की सामान किस्तों में भेजी जाती है।
पीएम किसान योजना के तहत अब तक किसानों के खाते में योजना की 23 किस्त भेजी जा चुकी है। अब योजना में पात्र किसानों को 24वीं किस्त का काफी बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी इस योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो लाभार्थियों को अपनी ई-केवाईसी, जमीन के रिकॉर्ड और बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए, ताकि किस्त मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो…
कब आ सकते हैं 24वीं किस्त के 2000 रुपये?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जून में जारी हुई थी। इस हिसाब से 24वीं किस्त का समय अक्टूबर में पूरा हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार इसी महीने किसानों के खाते में 2,000 रुपये भेज सकती है।
हालांकि, अभी तक 24वीं किस्त की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। उम्मीद है कि सरकार दिवाली से पहले किस्त जारी करने की तारीख बता सकती है। किसानों को ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर नजर रखनी चाहिए।
अगली किस्त पाने के लिए किसानों को इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए –
- ई-केवाईसी: अगर आपकी ई-केवाईसी अधूरी है, तो इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। इसके लिए आप आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- बैंक खाता: किस्त को समय पर पाने के लिए आपके बैंक खाते की जानकारी और योजना में दर्ज विवरण सही होने चाहिए। गलत जानकारी होने पर भुगतान में देरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: EMI Calculator: 50 लाख का होम लोन लिया है? रेपो रेट बढ़ने के बाद कितनी बढ़ सकती है ईएमआई
कैसे करें ई-केवाईसी?
पीएम किसान योजना के लिए पात्र किसान कई आसान तरीकों से अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं आइए जानते हैं…
ओटीपी के जरिए
अगर किसान के पास आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल फोन नंबर है, तो किसान के लिए ओटीपी आधारित ई-केवाईसी संभव है-
– आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर जाएं।
– होम पेज के ऊपर दाएं कोने पर स्क्रॉल करें।
– ई-केवाईसी पर क्लिक करें।
– यहां अपनी आधार संख्या दर्ज करें।
– ओटीपी दर्ज करके पीएम किसान योजना के लिए अपनी ईकेवाईसी पूरी करें।
यह भी पढ़ें: HDFC Bank Home Loan: ग्राहकों के लिए राहत की खबर, बैंक ने घटाई ब्याज दरें; जानें अब कितना लगेगा ब्याज
बायोमेट्रिक ई-केवाईसी
यह पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया करने की एक ऑफलाइन सुविधा है। पात्र किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी या राज्य सेवा केंद्र एसएसके पर जा सकता है और अपनी ई-केवाईसी प्रोसेस कर सकता है।
यह भी पढ़ें: 5000 रुपये के बजट में शुरू करें ये 5 बिजनेस
त्योहारों का सीजन पास आते ही बाजारों में खरीदारों की रौनक बढ़ने लगती है। लोग कपड़े, मिठाई और घर के सामान के साथ-साथ कई छोटी-छोटी चीजों और सेवाओं पर भी खर्च करते हैं। यही वजह है कि त्योहारों के दौरान कुछ छोटे कामों की मांग अचानक बढ़ जाती है।
अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाकर अपना काम शुरू करना चाहते हैं, तो इसके लिए बड़ी रकम की जरूरत नहीं है। करीब 5000 रुपये में भी कुछ ऐसे बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
