PM Kisan Yojana: देश के किसानों के लिए सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार छोटे किसानों को आर्थिक मदद के रूप में हर साल 6000 रुपये देती है। यह राशि किसानों के खाते में 4-4 महीने के अंतराल में 3 समान किस्तों में भेजी जाती है।

पीएम किसान योजना के तहत अब तक किसानों को 21 किस्त भेजी जा चुकी है। अब किसानों को इस योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं 22वीं किस्त होली के बाद कब जारी हो सकती है…

कब रिलीज हो सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?

माना जा रहा है कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त होली के बाद मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

किन किसानों की किस्त अटक सकती है 22वीं किस्त?

जिन किसानों ने पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उन किसानों की 22वीं किस्त अटक सकती है। आपको समय पर किस्त मिलती रहे। इसके लिए किसानों को समय पर ई-केवाईसी पूरी कर लेनी चाहिए।

पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी कैसे करवाएं?

– आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
– होम पेज पर दिख रहे Farmers Corner में क्लिक करें।
– ई-केवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
– आधार और मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी भेजें पर क्लिक करें।
– रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएं ओटीपी को दर्ज करके सब्मिट करें।
– प्रोसेस पूरी होने के बाद e-KYC सफल होने का मैसेज मिल जाएगा।

किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

  • – आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
    – आधार लिंक बैंक अकाउंट

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?

पीएम किसान योजना भारत सरकार की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। यह योजना 1 दिसंबर, 2018 को शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य देश के सभी किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि करना और कृषि क्षेत्र को मजबूत करना है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। सोने-चांदी में निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: CIBIL Score: क्रेडिट कार्ड या लोन चाहिए? पहले चेक करें सिबिल स्कोर, ये हैं सबसे आसान तरीके

यह भी पढ़ें: DA Hike News: होली पर MP के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी का ऐलान