PM Kisan Yojana 22th Installment: सरकार किसानों की सहायता के लिए कई योजनाएं चला रही है। सरकार की इन्हीं योजनाओं में से एक पीएम किसान योजना भी है। इसके तहत सरकार किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। अब तक इसके तहत किसानों को 21 किस्त जारी कर दी गई है। अब किसानों को इस योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है। हालांकि, जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं की है उनकी अगली किस्त अटकी सकती है।
कब आ सकती है 22वीं किस्त के पैसे?
पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर 4 महीने में 2000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 21वीं किस्त पिछले वर्ष 19 नंवबर 2025 को जारी हुई थी। ऐसे में 22वीं किस्त होली के पहले यानी फरवरी के आखिरी हफ्ते में जारी होने की उम्मीद की जा रही है। बता दें पिछले वर्ष भी फरवरी की किस्त आखिरी हफ्ते में ही जारी हुई थी। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
पीएम किसान की केवाईसी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?
– आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
– आधार लिंक बैंक अकाउंट
पीएम किसान योजना के लिए कैसे करें ई-केवाईसी?
- – सबसे आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
– होम पेज पर दिख रहे Farmers Corner में क्लिक करें।
– अब यहां पर ई-केवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
– आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी भेजें पर क्लिक करें।
– रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएं ओटीपी को दर्ज करें और सब्मिट करें।
– प्रोसेस पूरी होने के बाद e-KYC सफल होने का मैसेज मिलेगा।
पीएम किसान की लाभार्थी लिस्ट कैसे चेक करें?
– पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– Beneficiary List वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
– अब अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करें।
– Get Report वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
– आपके सामने आपके गांव की लाभार्थी लिस्ट खुल जाएगी।
यहां भी पढ़ें: EPFO सदस्यों के लिए गुड न्यूज: UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में निकाल सकेंगे PF का पैसा, जल्द लॉन्च हो सकता है नया ऐप
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। सोने-चांदी में निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
