PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23vi Kist: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज है। पीएम मोदी ने आज 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली से किसानों के खातों में 2,000 रुपये की किस्त जारी कर दी है।

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। 23वीं किस्त के तहत भी करोड़ों किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए राशि भेजी गई है।

Live Updates
17:04 (IST) 20 Jun 2026

जारी हुई 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नवीनतम किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित कर दी है।

16:14 (IST) 20 Jun 2026

इन किसानों के अटक सकते हैं 23वीं किस्त के पैसे

जिन पीएम किसान के लाभार्थियों ने e-KYC नहीं कराया है, उनकी पीएम किसान की अगली किस्त अटक सकती है।

16:04 (IST) 20 Jun 2026

पीएम किसान योजना के पैसे कब आएंगे?

बस कुछ ही मिनटों में किसानों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। किसी भी वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करने का कार्यक्रम शुरू होने वाला है।

15:55 (IST) 20 Jun 2026

किसान सम्‍मान निधि के तहत अब तक 4.28 लाख करोड़ खर्च

सरकार ने किसान सम्‍मान निधि के तहत अभी तक किसानों के खाते में करीब 4.28 लाख करोड़ रुपये डाले हैं।

15:51 (IST) 20 Jun 2026

कुछ ही देर में शुरू होने वाला है पीएम क‍िसान का कार्यक्रम

पीएम किसान योजना की 23वीं क‍िस्‍त का इंतजार बस खत्‍म होने जा रहा है। थोड़ी देर में पश्‍च‍िम बंगाल से पीएम मोदी का कार्यक्रम शुरू होने वाला है। इसके बाद वह क‍िसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर करने वाले हैं।

15:37 (IST) 20 Jun 2026

जारी होगी 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नवीनतम किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित करेगी।

13:45 (IST) 20 Jun 2026

योजना का लाभ लेने के लिए eKYC जरूरी

इस योजना का लाभ उठाने के लिए eKYC काफी जरूरी है। OTP-आधारित eKYC को PM किसान वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है।

12:39 (IST) 20 Jun 2026

इन 5 कारणों के वजह से अटक कर सकती है आपकी 23वीं किस्त

– बैंक अकाउंट में नाम में गलती होना।

– गलत बैंक अकाउंट नंबर होना।

– गलती से गलत IFSC कोड दर्ज कर देना।

– एक ही बैंक अकाउंट से कई लाभार्थी जुड़ना।

– गलत बैंक खाता अपलोड होना।

12:26 (IST) 20 Jun 2026

आज होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी

https://twitter.com/narendramodi/status/2067963504741777458?s=20

10:41 (IST) 20 Jun 2026

कैसे करें पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन?

पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। या संबंधित राज्य कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

09:33 (IST) 20 Jun 2026

आज आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त

आज 20 जून को पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। पीएम किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी साझा की गई है।

20:00 (IST) 19 Jun 2026

कौन है पीएम किसान योजना के लिए पात्र?

देश के नागरिक, जिनके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि हो और जो पहले से इस योजना के तहत पंजीकृत नहीं हैं।

19:00 (IST) 19 Jun 2026

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?

पीएम किसान भारत सरकार की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। 2018 में शुरू हुई इस योजना का उद्देश्य देश के सभी किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि करना है।

18:09 (IST) 19 Jun 2026

ई-केवाईसी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

ई-केवाईसी के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

17:14 (IST) 19 Jun 2026

कैसे करें पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी?

  • आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज में दिखाई दे रहे Farmers Corner में जाए।
  • यहां e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
  • आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी भेजें।
  • अपना रजिस्टर्ड नंबर पर आएं ओटीपी को दर्ज करें और सब्मिट करें।
  • प्रोसेस होने के बाद आपके स्क्रीन पर e-KYC सफल होने का मैसेज मिलेगा।
  • 16:04 (IST) 19 Jun 2026

    पीएम किसान की लिस्ट में कैसे करें अपना नाम चेक

    आपको सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाना है और Beneficiary List पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें। उस गांव में जितने भी पीएम किसान के लाभार्थी हैं, सभी के नाम की लिस्ट खुल जाएगी। यह आप आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

    16:04 (IST) 19 Jun 2026

    किन किसानों के अटक सकते हैं 23वीं किस्त के पैसे

    जिन पीएम किसान के लाभार्थियों ने e-KYC नहीं कराया है, उनकी पीएम किसान की अगली किस्त अटक सकती है।

    16:03 (IST) 19 Jun 2026

    कल आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त

    आगामी 20 जून को पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। पीएम किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी साझा की गई है।