PM Kisan Samman Nidhi Yojana 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों के लिए गुड न्यूज है। इस योजना की 24वीं किस्त जारी हो गई है। पीएम मोदी ने 9.34 करोड़ लाभार्थी किसानों को 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित कर दी है।
केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में किसानों के खाते में भेजी जाती है। पीएम किसान योजना के तहत अब तक 23 किस्तों में पात्र किसान परिवारों को 4.47 लाख करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।
ऐसे चेक करें स्टेटस
पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी
पीएम किसान योजना के पात्र किसानों के लिए गुड न्यूज है। पीएम मोदी आज गुजरात से इस योजना की 24वीं किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी है।
इंतजार खत्म! PM Kisan की 24वीं किस्त आज आएगी
दिवाली के पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त को लेकर हाल ही में केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। किसानों को फायदा पहुंचाने वाली इस योजना की 24वीं किस्त को शुक्रवार (30 अक्टूबर 2026) को रिलीज होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
किन किसानों की अटक सकती है 24वीं किस्त
पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे किसानों को वक्त-वक्त पर अपनी जानकारी चेक कर लेनी चाहिए कि उनके पीएम खाते में सभी जानकारी सही हो और कुछ छूटा ना हो। अगर आपकी e-KYC नहीं हुई है तो आपका पैसा अटक सकता है।
इस योजना के तहत हर साल मिलते हैं 2000 रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना साल 2018 में शुरू की गई थी। यहां केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है। इसके तहत पात्र किसान परिवारों को खेती से जुड़ी जरूरतों के लिए हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम 2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

