PM Kisan Yojana 23th Installment Update: केंद्र सरकार छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। यह राशि किसानों को हर 4 महीने के अंतराल में 2000-2000 रुपये की समान किस्तों में प्रदान की जाती है।

पीएम किसान योजना के तहत अब तक किसानों को 22 किस्त मिल चुकी है। 22वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (13 मार्च) को असम के गुवाहटी से जारी की थी। अब किसानों को 23वीं किस्त काफी बेसब्री से इंतजार है।

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब आ सकती है?

मार्च में 22वीं किस्त आने के बाद, अब पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जून से जुलाई 2026 के बीच आने की संभावना है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

इन किसानों की अटक सकती है पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त

पीएम किसान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ई-केवाईसी पूरा करना काफी जरूरी है। अगर आपकी ई-केवाईसी प्रोसेस अधूरी रह जाती है और आपका वेरिफिकेशन पेंडिंग दिखता है तो अगली किस्त अटक सकती है। अगर आप चाहते है कि आपकी अगली किस्त न अटके तो इसके लिए आप ई-केवाईसी जरूर करवा लें।

पीएम किसान योजना के लिए कैसे करें ई-केवाईसी?

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
– होम पेज में दिखाई दे रहे Farmers Corner पर क्लिक करें।
– यहां e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
– इसके बाद आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी भेजें।
– रजिस्टर्ड नंबर पर आएं ओटीपी को दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
– प्रोसेस होने के बाद आपके स्क्रीन पर e-KYC सफल होने का मैसेज मिलेगा।

किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?

– मोबाइल नंबर
– बैंक अकाउंट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जिसे वर्ष 2019 में छोटे किसान परिवारों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से लागू किया गया था।

यह भी पढ़ें: देश के खाद भंडार की स्थिति कैसी है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नागरिकों से चुनौतियों से पार पाने और देश की मदद करने के लिये कदम उठाने की अपील की है। पीएम मोदी की कई अपीलों में से एक अपील यह है कि किसान रासायनिक खाद का इस्तेमाल कम करने की कोशिश करें। यहां पढ़ें पूरी खबर…