PM Kisan 22th Installment: केंद्र सरकार छोटे और सीमांत किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। यह योजना किसानों की खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने, उनकी आय में स्थिरता लाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने में मदद करती है। अगर किसान को इस योजना का फायदा लेना है तो फिर उन्हें समय पर ई-केवाईसी, आधार-बैंक लिंकिंग जैसे जरूरी काम को पूरा करना होगा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की मदद दी जाती है। यह राशि हर 4 महीने के अंतराल में 2000-2000 रुपये तीन किस्तों में किसानों के खाते में भेजी जाती है। अब तक 21 किस्त जारी हो चुकी हैं और किसानों को 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।
कब आ सकती है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त पिछले वर्ष 19 नंवबर 2025 को जारी हुई थी। इस कारण उम्मीद की जा रही है कि 22वीं किस्त होली के पहले यानी फरवरी के आखिरी हफ्ते में जारी हो सकती है। बता दें पिछले वर्ष भी फरवरी की किस्त आखिरी हफ्ते में ही जारी हुई थी। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
इन किसानों का अटक सकता है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 22वीं किस्त का पैसा
किसान अगर ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं या फिर आधार को बैंक खाते से लिंक नहीं करवाते हैं तो आपके 22वीं किस्त का पैसा अटक सकता है। इस कारण से समय पर ये सारे काम पूरा करना जरूरी है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े प्रमुख सवाल और जवाब
सवाल: पीएम किसान योजना क्या है?
जवाब: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है। यह योजना 1 दिसंबर, 2018 को शुरू की गई थी।
सवाल: पीएम किसान योजना का उद्देश्य क्या है?
जवाब: पीएम किसान योजना का उद्देश्य देश के सभी किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि करना और कृषि क्षेत्र को मजबूत करना है।
सवाल: पीएम किसान योजना के लिए कौन है पात्र?
जवाब: भारत के नागरिक, जिनके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि हो और जो पहले से इस योजना के तहत पंजीकृत नहीं हैं।
सवाल: पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
जवाब: इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। या संबंधित राज्य कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
सवाल: किन दस्तावेजों की जरूरत है?
जवाब: इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, भूमि रिकॉर्ड आदि दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।
यहां भी पढ़ें: नौकरी करने वाले ध्यान दें: PF की ब्याज दरों में 0.25% तक की कटौती की संभावना, अगले महीने होगा फैसला
Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
