PM Kisan 22th installment: केंद्र सरकार देश को किसानों की मदद के लिए कई सारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। सरकार की इन्हीं योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के तहत किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जारी है।

किसानों की पीएम किसान की यह राशि हर चार महीने के अंतराल में 2000-2000 रुपये की समान तीन किस्तों में दी जाती है। अभी तक इस योजना के तहत 21 किस्त जारी की जा चुकी है। अब किसानों को 22वीं किस्त का काफी बेसब्री से इंतजार है। हालाकि, अगर आपकी ई-केवाईसी कंप्लीट नहीं है या फिर मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो फिर आपकी अगली किस्त अटक सकती है।

200% पेनल्टी से आसान ITR तक… बजट 2026 में हुए आयकर से जुड़े ये 10 बदलाव

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त कब आ सकती है?

पीएम किसान की 21वीं किस्त पिछले वर्ष 19 नंवबर 2025 को जारी हुई थी। इस वजह से उम्मीद की जा रही है कि 22वीं किस्त फरवरी के आखिरी हफ्ते में जारी हो सकती है। बता दें पिछले साल भी फरवरी की किस्त आखिरी हफ्ते में ही जारी हुई थी। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

AI और IT सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान, डेटा सेंटर बनाने वाली विदेशी कंपनियों को 2047 तक मिलेगा टैक्स हॉलिडे

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी कैसे अपडेट करें?

– आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
– यहां पर ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करें।
– अब नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपनी आधार संख्या को दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक करना है।
– आपके आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
– वेरिफिकेशन के बाद स्कीम में आपकी ई-केवाईसी आसानी से हो जाएगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए अपना मोबाइल नंबर करें अपडेट

  • – आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
    – होम पेज पर किसान कॉर्नर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    – यहां मोबाइल नंबर अपडेट या डिटेल अपडेट करने से संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।
    – अब रजिस्टर्ड नंबर या आधार नंबर के जरिए अपनी डिटेल खोजें।
    – अब दिए गए फील्ड में अपना रजिस्टर्ड नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
    – इसके बाद स्क्रीन पर दिखाए गए कैप्चा कोड को भरें।
    – अब सबमिट पर क्लिक करना है।
    – अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करना है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवदेन कैसे करें?

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
– होम पेज पर दिखाई दे रहे ‘New Farmer Registration’ पर क्लिक करें।
– इसके बाद सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
– यह पर आपको बैंक अकाउंट की जानकारी भी दर्ज करना होगा।
– अब जमीन रिकॉर्ड सबमिट करें।
– इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
– आपको ओटीपी दर्ज करके वेरीफाई करना है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवदेन करे लिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?

  • – आधार कार्ड
    – बैंक खाते की जानकारी
    – भूमि स्वामित्व दस्तावेज
    – आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आदि।