Interest Certificate : अगर आप वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की तैयारी कर रहे हैं, तो एक जरूरी दस्तावेज इंटरेस्ट सर्टिफिकेट भी है। बैंक द्वारा जारी किया जाने वाला यह सर्टिफिकेट आपके खाते में पूरे वित्त वर्ष के दौरान जमा या भुगतान किए गए ब्याज का पूरा विवरण देता है।

ITR में ब्याज से हुई आय (Interest Income) सही तरीके से दिखाने या होम लोन जैसे मामलों में ब्याज पर टैक्स छूट का दावा करने के लिए यह दस्तावेज काफी अहम माना जाता है। ऐसे में रिटर्न दाखिल करने से पहले संबंधित बैंक से इंटरेस्ट सर्टिफिकेट डाउनलोड कर लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। हम आपको एसबीआई, एचडीएफसी और इंडिया पोस्ट की वेबसाइट से इस सर्टिफिकेट को कैसे डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं…

एसबीआई की वेबसाइट के जरिए

– एसबीआई की पर्सनल बैंकिंग वेबसाइट पर जाएं।
– यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
– टॉप मेन्यू बार पर ई-सर्विसेज ऑप्शन पर क्लिक करें।
– ड्रॉप-डाउन मेन्यू से माय सर्टिफिकेट्स चुनें।
– ‘इंटरेस्ट सर्टिफिकेट’ पर क्लिक करें
– संबंधित फाइनेंशियल ईयर चुनें और सबमिट पर क्लिक करें।

एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के जरिए

– एचडीएफसी बैंक नेटबैंकिंग पेज पर लॉग इन करें।
– अपने अकाउंट्स सेक्शन में जाएं।
– क्विक लिंक्स में, डाउनलोड इंटरेस्ट सर्टिफिकेट चुनें।
– अकाउंट और जरूरी फाइनेंशियल ईयर या डेट रेंज चुनें।
– सर्टिफिकेट को अपने डिवाइस में सेव करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।

इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के जरिए

– आधिकारिक बेवसाइट DOP इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल (ebanking.indiapost.gov.in) पर जाएं।
– अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
– पोर्टल के डैशबोर्ड पर अकाउंट्स टैब ढूंढें।
– यहां अकाउंट्स टैब के अंदर लिस्टेड इंटरेस्ट सर्टिफिकेट ऑप्शन पर क्लिक करें।
– अब आप पिछला फाइनेंशियल ईयर या मौजूदा फाइनेंशियल ईयर चुनें जिसके लिए आपको सर्टिफिकेट चाहिए।
– अब आप पीडीएफ फॉर्मेट में इंटरेस्ट सर्टिफिकेट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: लाइफ इंश्योरेंस की मैच्योरिटी पर हमेशा नहीं मिलती टैक्स छूट, इन 5 मामलों में देना पड़ सकता है टैक्स

अगर आपको लगता है कि लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की मैच्योरिटी पर मिलने वाला पैसा हमेशा टैक्स-फ्री होता है, तो ऐसा हर बार नहीं होता। इनकम टैक्स एक्ट में टैक्स छूट के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। अगर ये शर्तें पूरी नहीं होतीं, तो मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम का पूरा या कुछ हिस्सा टैक्स के दायरे में आ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में…