Gold Buying Tips: अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सिर्फ कीमत देखना ही काफी नहीं होता, बल्कि कुछ जरूरी जांच भी करनी चाहिए। हाल के वर्षों में सरकार ने हॉलमार्किंग और पारदर्शिता को लेकर कई सख्त नियम लागू किए हैं, ताकि ग्राहकों को शुद्ध सोना मिल सके। इसलिए आपको गोल्ड खरीदारी से पहले सही जानकारी होना बेहद जरूरी है।

हॉलमार्क

अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो आपको सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क जरूर देख लेना चाहिए। ज्वेलरी पर BIS का लोगो और 6 अंकों का HUID नंबर होना चाहिए। यही असली गोल्ड की पहचान है।

कैरेट की समझ

सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है।

18 कैरेट = 750 लिखा होता है
22 कैरेट = 916 लिखा होता है
जितना ज्यादा कैरेट, उतना शुद्ध सोना।

ऐप का इस्तेमाल

आप BIS Care App का इस्तेमाल करके असली-नकली सोने की पहचान कर सकते हैं। आप इस ऐप में HUID नंबर डालकर ज्वेलरी की पूरी जानकारी और शुद्धता चेक कर सकते हैं।

बिल

सोना खरीदते समय आपको पक्का बिल जरूर ले लेना चाहिए। बिल में वजन, कैरेट, HUID नंबर और मेकिंग चार्ज अलग-अलग लिखा होना चाहिए। याद रखें- सोने पर 3% GST और मेकिंग चार्ज पर 5% GST लगता है।

बाय-बैक पॉलिसी

गोल्ड ज्वेलरी खरीदने से पहले आपको बाय-बैक पॉलिसी के बारे में पता कर लेना चाहिए। कुछ ज्वेलर्स पूरे पैसा देते हैं, वही कुछ मेकिंग चार्ज काट लेते हैं।

यह भी पढ़ें: सैलरी मैनेजमेंट का स्मार्ट तरीका, जानिए कैसे काम करता है 50/30/20 रूल

सैलरी आते ही 50/30/20 के नियम को बजट बनाने का आसान और लोकप्रिय तरीका माना जाता है। यह नियम आपकी मंथली सैलरी को तीन हिस्सों में बांटकर खर्च और बचत को संतुलित करने में मदद करता है। इस नियम के अनुसार आपकी कमाई का 50% जरूरी खर्चों पर, 30% लाइफस्टाइल खर्चों पर और 20% बचत या निवेश के लिए रखा जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

[ Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। सोने-चांदी में निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी। ]