पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। पड़ोसी देश में महंगाई एक बार फिर तेजी से बढ़ रही है, जिससे आम जनता की परेशानियां बढ़ गई हैं। इसी बीच सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
नई दरों के मुताबिक, पेट्रोल 6.51 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 399.86 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि एचएसडी की कीमत में 19.39 रुपये प्रति लीटर की तेज बढ़ोतरी के बाद यह 399.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। ये नई कीमतें 1 मई से लागू कर दी गई हैं।
पाकिस्तानी मीडिया वेबसाइट Dawn की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी पाकिस्तान के पेट्रोलियम विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल ही में International Monetary Fund (आईएमएफ) और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच एक वर्चुअल बैठक हुई थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।
सरकारी खजाने का मुख्य जरिया
पाकिस्तान में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल राजस्व के प्रमुख स्रोत हैं, जिनकी मासिक बिक्री लगभग 700,000 से 800,000 टन है, जबकि केरोसिन की मासिक मांग केवल 10,000 टन है।
3 अप्रैल को 520 रुपये पहुंच गए थे डीजल के दाम
पाकिस्तानी मीडिया वेबसाइट Dawn की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने की शुरुआत में पाक में पेट्रोल की कीमत 137.24 पाकिस्तान रुपया (PKR)प्रति लीटर और डीजल 184.49 PKR प्रति लीटर बढ़ाई गई थी। नए दाम शुक्रवार (3 अप्रैल 2026) से प्रभावी हुए थे। जिसके बाद पेट्रोल 458.4 PKR प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) 520.35 PKR प्रति लीटर पर बेचा जा रहा था।
Dawn की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में यह जानकारी दी थी। मलिक ने कहा था कि पाकिस्तान में केरोसिन के दाम भी बढ़ाए गए हैं। केरोसिन 34.08 PKR प्रति लीटर महंगा होकर 457.80 PKR प्रति लीटर पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि 1 भारतीय रुपया (INR) करीब 3 पाकिस्तानी रुपये (PKR) के बराबर है।
हालांकि, पेट्रोलियम लेवी हटाने के बाद डीजल 520.35 रुपए के पीक से गिरा था, लेकिन तब से फिर से बढ़ा है।
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है जबकि डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपये और डीजल की कीमत 90.01 रुपये प्रति लीटर है।
यह भी पढ़ें: एप्पल को 350 अरब डॉलर से 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने वाले टिम कुक कितने अमीर है?
टिम कुक (Tim Cook) अब एप्पल (Apple) में एक बड़े बदलाव के साथ चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पद छोड़कर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में जाने वाले हैं। करीब 15 साल तक कंपनी की कमान संभालने वाले कुक की जगह मौजूदा हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस (John Ternus) लेंगे। कुक के नेतृत्व में कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 350 अरब डॉलर से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
