Gold, Silver ETF 1 Year Return and Top 5 Schemes : सोने, चांदी में हाल के दिनों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। लेकिन पिछले 1 साल के प्रदर्शन को देखें तो दोनों ही कीमती मेटल्स ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिए हैं। लेकिन इनकी आसमान छूती कीमतों को देखते हुए स्मॉल इनवेस्टर्स के लिए फिजिकल गोल्ड या सिल्वर में पैसे लगाना आसान नहीं है। ऐसे में निवेशकों के लिए गोल्ड और सिल्वर में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड्स बेहतर ऑप्शन साबित होते हैं। इन दोनों कैटेगरी की स्कीम्स के कैटेगरी रिटर्न की बात करें तो सिल्वर फंड्स का पिछले 1 साल का औसत सालाना रिटर्न 152.11 फीसदी रहा है, जबकि गोल्ड फंड्स ने इसी अवधि के दौरान 76.49 फीसदी एनुअल रिटर्न दिए हैं। आइए नजर डालते हैं इन दोनों कैटेगरी के टॉप 5 फंड्स के पिछले 1 साल और 3 साल के प्रदर्शन पर।
1 साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले सिल्वर फंड
पिछले एक साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले सिल्वर फंड्स की लिस्ट में टाटा म्यूचुअल फंड की स्कीम सबसे ऊपर है।
1. टाटा सिल्वर ईटीएफ (Tata Silver ETF)
1 साल का रिटर्न : 164.36%
एक्सपेंस रेशियो : 0.44 %
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) : 2,883 करोड़ रुपये
2. डीएसपी सिल्वर ईटीएफ (DSP Silver ETF)
1 साल का रिटर्न : 163.18 %
एक्सपेंस रेशियो : 0.40 %
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) : 2,172 करोड़ रुपये
3. आदित्य बिरला सनलाइफ सिल्वर ईटीएफ (ABSL Silver ETF)
1 साल का रिटर्न : 162.89 %
एक्सपेंस रेशियो: 0.35 %
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) : 2,895 करोड़ रुपये
4. कोटक सिल्वर ईटीएफ (Kotak Silver ETF)
1 साल का रिटर्न : 162.67 %
एक्सपेंस रेशियो : 0.45 %
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) : 3,379 करोड़ रुपये
5. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ (ICICI Pru Silver ETF)
1 साल का रिटर्न : 161.88 %
एक्सपेंस रेशियो : 0.40 %
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) : 14,828 करोड़ रुपये
सबसे बड़ा सिल्वर फंड
एसेट अंडर मैनेजमेंट के हिसाब से देश का नंबर वन सिल्वर फंड निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ (Nippon India Silver ETF) है। 4 साल पुरानी इस स्कीम का AUM अभी 28,944 करोड़ रुपये है। इस स्कीम ने पिछले 1 साल में 161.56 फीसदी रिटर्न दिया है और इसका एक्सपेंस रेशियो 0.56 फीसदी रहा है। रिस्कोमीटर पर सभी सिल्वर फंड्स को वेरी हाई रिस्क की रेटिंग मिली हुई है।
1 साल में सबसे ऊंचा रिटर्न देने वाले गोल्ड फंड
अब बात करते हैं एक साल में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले गोल्ड फंड्स की। इस लिस्ट में आदित्य बिरला सनलाइफ की गोल्ड ईटीएफ स्कीम सबसे ऊपर है।
1. आदित्य बिरला सनलाइफ गोल्ड ईटीएफ (ABSL Gold ETF)
1 साल का रिटर्न : 78.38 %
एक्सपेंस रेशियो : 0.47 %
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) : 2,070 करोड़ रुपये
2. क्वांटम गोल्ड फंड (Quantum Gold Fund)
1 साल का रिटर्न : 78.12 %
एक्सपेंस रेशियो : 0.56 %
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) : 573 करोड़ रुपये
3. कोटक गोल्ड ईटीएफ (Kotak Gold ETF)
1 साल का रिटर्न : 78.11 %
एक्सपेंस रेशियो : 0.55 %
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) : 12,162 करोड़ रुपये
4. जिरोधा गोल्ड ईटीएफ (Zerodha Gold ETF)
1 साल का रिटर्न : 78.08 %
एक्सपेंस रेशियो : 0.33 %
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM): 1,133 करोड़ रुपये
5. डीएसपी गोल्ड ईटीएफ (DSP Gold ETF)
1 साल का रिटर्न : 78.04 %
एक्सपेंस रेशियो : 0.45 %
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) : 1,531 करोड़ रुपये
(सोर्स : वैल्यू रिसर्च )
सबसे ज्यादा निवेश वाला गोल्ड फंड
एसेट अंडर मैनेजमेंट के हिसाब से देश का नंबर वन गोल्ड फंड निप्पॉन इंडिया ईटीएफ गोल्ड बीईईएस (Nippon India ETF Gold BeES) है। 18 साल 10 महीने पुरानी इस स्कीम का AUM अभी 39,901 करोड़ रुपये है। इस स्कीम ने पिछले 1 साल में 77.43 फीसदी रिटर्न दिया है और इसका एक्सपेंस रेशियो 0.80 फीसदी है। रिस्कोमीटर पर गोल्ड फंड्स को हाई रिस्क या वेरी हाई रिस्क की रेटिंग मिली हुई है।
Also read : Gold-Silver Rate Today : ऐतिहासिक गिरावट के बाद सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार
गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रुझान और आउटलुक
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ कमोडिटी रिसर्च हरीश वी के मुताबिक “पिछले हफ़्ते की ऐतिहासिक बिकवाली के बाद सोने और चांदी में स्थिरता के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं, दोनों मेटल में थोड़ी रिकवरी हुई है क्योंकि निवेशक यह फिर से देख रहे हैं कि गिरावट स्ट्रक्चरल थी या कीमतें सिर्फ तात्कालिक रूप से ऊपर चली गई थीं। फिलहाल यही लग रहा है कि बुलियन में हाल के कुछ दिनों में आया करेक्शन शॉर्ट टर्म कारणों से हुआ था, न कि लॉन्ग टर्म फंडामेंटल्स में बदलाव के कारण। कीमतें अब रिकवरी की तरफ बढ़ने का संकेत कर रही हैं। उनका यह भी मानना है कि आने वाले दिनों में कीमती मेटल्स के कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुझान बने रहने की संभावना है। लेकिन अगर कीमतें पिछले हफ़्ते के निचले स्तरों को तोड़ती हैं, जो अभी मुख्य सपोर्ट लेवल लग रहा है, तो और लिक्विडेशन का खतरा फिर से नजर आ सकता है।”
निवेश से पहले क्या ध्यान रखें
सिल्वर या गोल्ड ईटीएफ में निवेश से जुड़ा फैसला करने से पहले यह बात जरूर ध्यान रखनी चाहिए कि इनके पिछले हाई रिटर्न के आगे भी जारी रहने की कोई गारंटी नहीं है। ये ऊंचे रिटर्न फिजिकल गोल्ड और फिजिकल सिल्वर की कीमतों में आई तेजी की वजह से नजर आ रहे हैं। बाजार में गोल्ड-सिल्वर की कीमतों का जो भी रुझान हो, उसका असर उनमें निवेश करने वाले फंड्स के रिटर्न पर पड़ता है। इसलिए इनमें एक्सपोजर लेने से पहले अपनी रिस्क लेने की क्षमता को जरूर ध्यान में रखें।
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और सेबी से मान्यताप्राप्त इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)
