नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन बड़े काम की चीज है। हर महीने जमा हुए कुछ अंश का लाभ कर्मचारियों के रिटायरमेंट के वक्त मिलता है। इसके साथ ही अगर जरुरत पड़ जाए तो ईपीएफओ का पैसा इमजेंसी में भी काम आता है। यह लोगों को सुरक्षा कवर भी देता है। कोरोना काल के समय में कई लोगों को पैसे की अधिक आवश्यकता हुई थी। इस दौरान EPFO द्वारा दी जाने वाली सुविधा कोविड एडवांस लोगों के लिए मददगार साबित हुई। इसने कोविड प्रभावित लोगों की आर्थिक समस्या को दूर किया था। ऐसे में अगर आप भी कोविड से परेशान है तो आप अपने पीएफ खाते से एक हिस्सा निकाल सकते हैं।
इसके लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आप घर बैठे कोविड एडवांस निकाल सकते हैं। हाल ही में EPFO ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है कि आप कोविड एडवांस घर बैठे उमंग ऐप के माध्यम से निकाल सकते हैं। उमंग ऐप पर कई सर्विस ईपीएफओ की दी जाती है। इसमें बैलेस चेक से लेकर नॉमिनी जोड़ने तक शामिल है। ईपीएफओ ने एक वीडियो के माध्यम से बताया है कि कैसे आप कोविड एडवांस उमंग ऐप के माध्यम से निकाल सकते हैं।
ऐसे निकालें पीएफ का पैसा
- सबसे पहले आपको उमंग ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा।
- इसके बाद आप मोबाइल नंबर एंटर करें ओर एमपिन दर्ज करें।
- अब उमंग ऐप से अपना आधार कार्ड लिंक करें।
- ऐप में लॉगिन करने के बाद अब आप ऑल सर्विस वाले सेक्शन में जाएं।
- यहां आपको ईपीएफओ वाले विकल्प का चयन करना होगा।
- ड्राप डाउन मेन्यू में रेज क्लेम वाला ऑप्शन चुनें।
- अब आपको अपना यूएएन नंबर दर्ज करना होगा।
- यूएएन नंबर डालने के कुछ देर बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
- ओटीपी दर्ज होते ही क्लेम रजिस्टर्ड हो जाएगा।
- अंत में आपको रेफेस नंबर दिया जाएगा, जिसके बाद आप क्लेम का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
उमंग ऐप से होते हैं कई सरकारी काम
उमंग ऐप ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो एक ही जगह पर कई सेवाएं उपलब्ध कराता है। इसकी मदद से आप गैसे की बुकिंग, आधार संबंधी कई काम किया जा सकता है। साथ ही उमंग ऐप से आप ईपीएफ का बैलेंस जांच सकते हैं। इसके अलावा कई सरकारी ई सेवाओं का भी काम कर सकते हैं।