7th pay commission : मध्य प्रदेश सरकार ने अपने 7 लाख कर्मचारियों को अच्छी खबर दी है। 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश सरकार के सरकारी कर्मचारियों महंगाई भत्ते में 11 प्रतिशत का इजाफा होने वाला है। ये बढ़ोतरी 1 अप्रैल को आने वाली सैलरी में बढ़कर कर्मचारियों के अकाउंट में जमा होगी। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को बढ़ोतरी के बाद कुल कितने प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
पहले मिलता था 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता – मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को पहले 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था। जिसे बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बढ़कार 31 प्रतिशत करने का ऐलान किया था। आपको बता दें मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को अप्रैल से 11 प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा।
5 महीने में दो बार बढ़ा DA – शिवराज सरकार ने पिछले पांच महीने में दो बार DA बढ़ाया है। अक्टूबर 2021 में 12% और 5 मार्च 2022 में 11 प्रतिशत डीए बढ़ाने का ऐलान किया गया। हालांकि, एरियर पर सरकार ने फिलहाल कुछ भी साफ नहीं किया है।
आपको बता दें फिलहाल केंद्र और मध्य प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों के DA में जल्द ही 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।
50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा फायदा – मोदी सरकार अगर DA में 3 प्रतिशत का इजाफा करके इसे 34 प्रतिशत करती है तो इससे 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और 65 लाख से अधिक पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।