Indian Railways: त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने वन-वे फेस्टिवल स्पेशल रिजर्व्ड ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट से गुजरात के साबरमती तक चलेगी। रेलवे ने ट्रेन के रूट और स्टॉपेज का टाइम टेबल भी जारी किया है।
इस ट्रेन का नंबर 04250 है। यह ट्रेन 9 अक्टूबर 2026 को अयोध्या कैंट से शाम 6:20 बजे रवाना होगी। रास्ते में लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, आगरा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद ट्रेन गुजरात के साबरमती स्टेशन पहुंचेगी।
अयोध्या से शाम 6:20 बजे चलेगी ट्रेन
रेलवे की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक, ट्रेन अयोध्या कैंट से शाम 6:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 8:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद रात 8:50 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
ट्रेन रात 10:15 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 10:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद इटावा जंक्शन पर रात 12:09 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद रात 12:11 बजे आगे बढ़ेगी।
इसके बाद ट्रेन रात 1:28 बजे टुंडला जंक्शन पहुंचेगी और 1:30 बजे रवाना होगी। फिर सुबह 3:35 बजे ईदगाह आगरा जंक्शन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद सुबह 3:40 बजे रवाना होगी।
यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए राहत, गोरखपुर-शकूर बस्ती के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें तारीख और टाइमिंग
सुबह जयपुर और अजमेर पहुंचेगी ट्रेन
ट्रेन सुबह 4:25 बजे भरतपुर जंक्शन पहुंचेगी और 4:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद सुबह 6:43 बजे बांदीकुई जंक्शन पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद 6:45 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
इसके बाद ट्रेन सुबह 8:15 बजे जयपुर जंक्शन पहुंचेगी और 8:25 बजे रवाना होगी। ट्रेन सुबह 10:25 बजे अजमेर जंक्शन पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद सुबह 10:35 बजे आगे बढ़ेगी।
ट्रेन सुबह 11:23 बजे ब्यावर पहुंचेगी और 11:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद दोपहर 12:35 बजे मारवाड़ जंक्शन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी।
यह भी पढ़ें: Railway News: 2 नई ट्रेन सेवाओं को मंजूरी, 9 ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़े; देखें पूरी लिस्ट
शाम 7 बजे साबरमती पहुंचेगी ट्रेन
ट्रेन दोपहर 1:33 बजे फालना पहुंचेगी और 1:35 बजे रवाना होगी। इसके बाद दोपहर 3:05 बजे आबू रोड पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद 3:15 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
इसके बाद ट्रेन शाम 4:15 बजे पालनपुर जंक्शन पहुंचेगी और 4:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन शाम 5:18 बजे मेहसाणा जंक्शन पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद शाम 5:20 बजे आगे बढ़ेगी। आखिर में ट्रेन शाम 7 बजे साबरमती BG स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन में मिलेंगे AC, स्लीपर और जनरल कोच
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल क्लास के कोच होंगे। इससे यात्रियों को अपनी जरूरत के हिसाब से सफर करने का विकल्प मिलेगा।
यह भी पढ़ें: दिसंबर से 3 महीने तक कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक सर्दियों में कोहरे के दौरान 13 ट्रेनों के संचालन में बदलाव की घोषणा की है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के अनुसार, चार ट्रेनें पूरी तरह से रद्द रहेंगी, जबकि कई अन्य ट्रेनें चुनिंदा दिनों पर कम फेरों (ट्रिप्स) के साथ चलेंगी। दो ट्रेनें अपने रूट के कुछ हिस्सों पर आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर…
