IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) ने आने वाले “भारत-भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर” पैकेज के लिए एक भारत गौरव डीलक्स AC टूरिस्ट ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है। 13 रातों और 14 दिनों की यह लंबी यात्रा उत्तर-पूर्व के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्थलों और भूटान के मशहूर जगहों को कवर करेगी।

यह रेल टूर पैकेज 5 मई, 2026 को दिल्ली सफदरजंग से शुरू होगा और 18 मई को खत्म होगा। इस यात्रा के लिए गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी रेलवे स्टेशनों पर चढ़ने और उतरने की सुविधा उपलब्ध है।

IRCTC ने एक बयान में कहा, “नई दिल्ली से शुरू होने वाला यह 14-दिवसीय टूर भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में गुवाहाटी, शिलांग और चेरापूंजी को कवर करेगा, जिसके बाद यह हासिमारा रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ेगा। हासिमारा रेलवे स्टेशन भूटान का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन है, जहां से पर्यटकों को फुंटशोलिंग ले जाया जाएगा, जो भूटान में प्रवेश करने के लिए सीमा पर स्थित शहर है।”

आईआरसीटीसी भारत-भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर पैकेज: घूमने लायक जगह की लिस्ट

– गुवाहाटी: कामाख्या मंदिर (मुख दर्शन), ब्रह्मपुत्र क्रूज
– चेरापूंजी: सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल्स, मावसमाई गुफाएं, नोहकलिकाई फॉल्स और एलिफेंटा फॉल्स
– शिलांग: कैथेड्रल चर्च और वार्ड्स लेक। रास्ते में उमियम लेक (व्यू पॉइंट)
– थिम्पू: बुद्ध पॉइंट, मोतिथांग चिड़ियाघर, पेंटिंग स्कूल, राष्ट्रीय पुस्तकालय, थिम्पू हस्तशिल्प बाजार, ताशी चो द्ज़ोंग
– पुनाखा: दोचुला दर्रा, पुनाखा द्ज़ोंग
– पारो: लाम्पेरी रॉयल बोटैनिकल पार्क, तामचोग ल्हाखांग आयरन ब्रिज, पारो द्ज़ोंग, टाइगर नेस्ट (तक्सांग मठ) बेसकैंप पॉइंट, राष्ट्रीय संग्रहालय और हॉट स्टोन बाथ

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में कुल 162 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। इसमें चार तरह के कोच होंगे:

– सुपीरियर AC I (कूप) – 32 बर्थ
– सुपीरियर AC I (केबिन) – 38 बर्थ
– डीलक्स AC II टियर – 36 बर्थ
– कम्फर्ट AC III टियर – 56 बर्थ

भारतीय रेलवे का भारत-भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर पैकेज का किराया

एक व्यक्ति को AC I केबिन/कूप के लिए 1,41,540 रुपये; AC II के लिए 1,33,210 रुपये और AC III के लिए 1,16,545 रुपये देने होंगे।

पैकेज में क्या शामिल है?

आईआरसीटीसी रेल टूर पैकेज में ट्रेन में मिलने वाला खाना (सिर्फ शाकाहारी), ट्रेन के बाहर मिलने वाला खाना (सिर्फ शाकाहारी), सभी तरह के ट्रांसपोर्ट, कोच से घूमने-फिरने की सुविधा, यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस (दुर्घटना बीमा) वगैरह शामिल हैं।

कैसे बुक करें टिकट?

आप ट्रेन टिकट आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.irctctourism.com से बुक कर सकते है। इसके अलावा, आप IRCTC टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर, दिल्ली में जाकर भी टिकट बुक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एप्पल को 350 अरब डॉलर से 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने वाले टिम कुक कितने अमीर है?

टिम कुक (Tim Cook) अब एप्पल (Apple) में एक बड़े बदलाव के साथ चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पद छोड़कर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में जाने वाले हैं। करीब 15 साल तक कंपनी की कमान संभालने वाले कुक की जगह मौजूदा हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस (John Ternus) लेंगे। कुक के नेतृत्व में कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 350 अरब डॉलर से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…