PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार देश के किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए पीएम किसान योजना चलाती है। इस योजना का उद्देश्य छोटे किसानों को आर्थिक रूप से मदद प्रदान करना है। भारत सरकार की इस योजना के तहत किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की राशि 3 समान किस्तों यानी हर 4 महीने में 2000-2000 रुपये करके खाते में भेजी जाती है।

इस योजना के तहत किसानों के खाते में अभी तक 23 किस्त भेजी जा चुकी है। अब किसानों को पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है।

लेकिन कुछ ऐसे किसान है जिनके खाते में पिछली किस्त की राशि ही नहीं पहुंची है। अगर आप भी उसमें से एक है और आपको नहीं पता है कि किस वजह से आपकी राशि अटकी है तो यह खबर आपके काफी काम की हो सकती है आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में…

हाल ही में करोड़ों किसानों के खाते में आई 23वीं किस्त की राशि

पीएम किसान की 23वीं किस्त के 2000-2000 रुपये देश के लगभग 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंच चुके हैं।

आपके खाते में पैसे आए या नही ऐसे करें चेक

– पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
– नीचे स्क्रॉल करने Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा।
– इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
– पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें।
– आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें और Get Data पर क्लिक करें।
– आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।

पीएम किसान योजना का पैसा अटका है तो क्या करें?

पीएम किसान की किस्त न आने की वजह ई-केवाईसी पूरी न होना हो सकता है। ऐसे में किसान को पीएम किसान योजना की अटकी हुई किस्त पाने के लिए eKYC को पूरा करना होगा। जो काफी आसानी से पूरी की जा सकती है।

– ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
– यहां फॉर्मर कॉनर पर ekyc का ऑप्शन पर क्लिक करें।
– अपना आधार नंबर दर्ज करें।
– आपको इमेज कोड एंटर करके सर्ट बटन पर क्लिक करना है।
– इसके बाद मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करें।
– सबमिट होने के बाद से डिटेल्स पूरी तरह से वैलिड होंगी।
– आपका ईकेवाईसी का प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

इसके अलावा नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक e-KYC कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Mis-selling क्या होती है? वित्तीय उत्पादों की बिक्री से जुड़े RBI के नए नियम समझिए

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों और रेगुलेटेड एंटिटीज द्वारा वित्तीय उत्पादों या सेवाओं की बिक्री से जुड़े नियम कड़े कर दिए। इस कदम का उद्देश्य लेंडर्स द्वारा फाइनेंशियल प्रोडक्ट की गलत बिक्री को रोकना, गलत मार्केटिंग तरीकों पर रोक लगाना और कस्टमर की सहमति, डिस्क्लोजर और बिक्री के तरीकों के नियमों को कड़ा करना है। यहां पढ़ें पूरी खबर…