Noida Airport Ticket Booking: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें आधिकारिक तौर पर 15 जून से शुरू होने जा रही हैं। इस एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने वाली पहली कंपनी इंडिगो एयरलाइंस होगी। इसके बाद, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी दो अन्य एयरलाइंस भी जल्द ही इस हवाई अड्डे से अपनी उड़ानें शुरू करने वाली हैं।

फ्लाइट टिकट बुकिंग शुरू

गुरुवार, 7 मई को जेवर एयरपोर्ट से पहले फ्लाइट की टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। यह फ्लाइट 15 जून को सुबह 7 बजे लखनऊ से उड़ान भरेगी और सुबह 8:15 पर जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इस फ्लाइट का किराया 7 जून को 5:52PM तक इंडिगो की वेबसाइट पर 5072 रुपये दिखा रहा है।

इंडिगो इंडिया ने क्या कहा?

इंडिगो उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऑपरेशन शुरू करेग। इंडिगो 15 जून 2026 को नए बने एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन होगी।

इंडिगो धीरे-धीरे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भारत भर के 16 से ज़्यादा डेस्टिनेशन से जोड़ने वाली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करेगी, जिसमें बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे खास मेट्रो शहर, साथ ही अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, जयपुर, लखनऊ, नवी मुंबई, पंतनगर, श्रीनगर जैसे टियर-2 और टियर-3 डेस्टिनेशन शामिल हैं।

इंडिगो के चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर, आलोक सिंह ने कहा, “हमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपने ऑपरेशन शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो नेशनल कैपिटल रीजन का तीसरा एयरपोर्ट है। कोमुना एक्सप्रेसवे पर स्ट्रेटेजिक रूप से मौजूद MMA, NCR के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए नया गेटवे होगा। भारत के बड़े मेट्रोपॉलिटन रीजन कई एयरपोर्ट को सपोर्ट करने के लिए मैच्योर हो रहे हैं और इंडिगो को NCR-IGI एयरपोर्ट, हिंडन और अब NIA तीनों में सर्विस देकर इस डेवलपमेंट में योगदान देने पर गर्व है। जैसे-जैसे हम अपने ऑपरेशन को बढ़ा रहे हैं, हम अपने बेमिसाल नेटवर्क पर किफायती, समय पर और बिना किसी परेशानी के ट्रैवल एक्सपीरियंस देने के लिए कमिटेड हैं।”

यह भी पढ़ें: जेवर बनेगा नया एयर ट्रैवल हब

बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून से संचालन शुरू होगा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में स्थित यह हवाई अड्डा राजधानी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव को काफी हद तक कम करने में मदद करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर…