आज के समय में शेयर बाजार निवेश का एक लोकप्रिय जरिया बन चुका है, लेकिन इसमें कदम रखने से पहले इसके जरूरी शब्दों को समझना बेहद अहम है। अक्सर लोग आईपीओ, डिविडेंड या निफ्टी जैसे शब्द सुनते हैं, लेकिन कई लोग इनके सही मतलब से अनजान रहते हैं। अगर आप भी निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं, तो पहले शेयर बाजार में इस्तेमाल होने वाले कॉमन शब्दों को सरल भाषा में समझ लेना फायदेमंद रहेगा।
शेयर
शेयर किसी कंपनी में आपकी हिस्सेदारी को कहते हैं। शेयर को खरीदकर आप कंपनी के छोटे हिस्सेदार बन जाते हैं। कंपनी का मुनाफा-नुकसान आपके निवेश पर असर डालता है।
स्टॉक एक्सचेंज
स्टॉक एक्सचेंज वह जगह है जहां शेयर खरीदे और बेचे जाते हैं। देश में दो प्रमुख एक्सचेंज है। जिसमें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( BSE ) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE ) शामिल हैं।
सेंसेक्स
सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( BSE ) की 30 बड़ी कंपनियों का इंडेक्स है। इससे बाजार की चाल का अंदाजा लगता है। अगर सेंसेक्स बढ़ता है तो फिर बाजार मजबूत माना जाता है।
निफ्टी
निफ्टी NSE की 50 प्रमुख कंपनियों का इंडेक्स है। निफ्टी से बाजार की स्थिति पता चलता है। निवेशकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण संकेतक है।
बुल मार्केट
शेयर बाजार जब लगातार ऊपर जाता है। इसे बुल मार्केट कहा जाता है।
बेयर मार्केट
जब बाजार लगातार गिरावट में रहता है। निवेशकों में डर का माहौल होता है तो इसे बेयर मार्केट कहा जाता है।
इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO)
कंपनी जब पहली बार जनता को शेयर बेचती है तो इसे इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) कहते हैं। कंपनी आईपीओ के जरिए पैसे जुटाती है।
मार्केट कैप
कंपनी की कुल बाजार कीमत को मार्केट कैप कहते हैं। इससे कंपनी का आकार पता चलता है।
डीमैट अकाउंट
डीमैट अकाउंट वह अकाउंट है जिसमें शेयर डिजिटल रूप में रखे जाते हैं। यह बैंक अकाउंट की तरह काम करता है।
Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: CIBIL Score: क्रेडिट कार्ड या लोन चाहिए? पहले चेक करें सिबिल स्कोर, ये हैं सबसे आसान तरीके
