गुजरात के वेरावल जंक्शन से उत्तराखंड के हरिद्वार के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने जुलाई महीने में इस रूट पर नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू की है। इससे दोनों राज्यों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को ट्रेन का एक और विकल्प मिलेगा।
हालांकि, यह ट्रेन रोजाना नहीं चलेगी, बल्कि सप्ताह में एक दिन तय तारीखों पर चलाई जाएगी। ऐसे में टिकट बुक करने से पहले यात्रियों के लिए ट्रेन की तारीख, टाइमिंग, रूट और स्टॉपेज की जानकारी लेना जरूरी है। आइए जानते हैं इस स्पेशल ट्रेन से जुड़ी डिटेल…
वेरावल-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन का समय
ट्रेन 09203 वेरावल जंक्शन से 16:05 बजे निकलती है और अगले दिन 20:40 बजे हरिद्वार पहुंचती है। ट्रेन 09204 वापसी की यात्रा करती है, जो हरिद्वार से 21:30 बजे निकलती है और तीसरे दिन 09:45 बजे वेरावल जंक्शन पहुंचती है।
वेरावल-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन: किन-किन तारीखों पर चलेगी ट्रेन?
ये साप्ताहिक सेवाएं हैं। वेरावल से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन 09203; 7, 14, 21 और 28 जुलाई को चलेगी। हरिद्वार से वेरावल जाने वाली ट्रेन 09204; 8, 15, 22 और 29 जुलाई को चलेगी। महीने भर में दोनों तरफ चार-चार ट्रिप होंगी।
वेरावल-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन क रूट और स्टॉप
ट्रेनें जूनागढ़ जंक्शन, जेतलसर जंक्शन, धासा जंक्शन, ढोला जंक्शन, बोटाद जंक्शन, धंधुका, ढोलका, गांधीग्राम, महेसाणा जंक्शन, पालनपुर जंक्शन, आबू रोड, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, फुलेरा जंक्शन, रिंगस जंक्शन, श्री माधोपुर, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी जंक्शन, गुड़गांव, दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद जंक्शन, मेरठ सिटी जंक्शन, मुजफ्फरनगर और रुड़की में रुकेंगी।
टिकट बुक करने से पहले चेक करें ये जानकारी
ध्यान दें कि यह सीमित अवधि की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन है। इसी वजह से टिकट बुक करने से पहले यात्रा की तारीख, ट्रेन का रनिंग डे, सीट उपलब्धता और संबंधित स्टेशन का समय जरूर चेक कर लें।
यह भी पढ़ें: इन 2 स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई अवधि, जानें नया शेड्यूल और रूट
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए साउथ सेंट्रल रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इससे उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इनमें कानपुर सेंट्रल–एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल और प्रयागराज–एसएसएस हुबली स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। दोनों ट्रेनें अपने तय रूट पर आगे भी चलती रहेंगी। आइए जानते हैं इन ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और किन-किन स्टेशनों पर इनका ठहराव होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर…
