कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों के लिए यह खबर काफी काम की है। बता दें कि EPFO का पोर्टल सिस्टम अपग्रेड की वजह से लगभग एक हफ्ते तक बंद रहने के बाद कई बदलावों के साथ फिर से ऑनलाइन हो गया है।

सबसे बड़े अपडेट में से एक यह है कि अब पोर्टल के जरिए UAN एक्टिवेशन और सीधे अलॉटमेंट नहीं किया जा सकता है। इसके बजाय, इन सर्विसेज को उमंग ऐप पर शिफ्ट कर दिया गया है , जहां आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करके इनका फायदा उठाया जा सकता है…

उमंग ऐप के जरिए कैसे करें अपना यूएएन एक्टिवेट

– गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से उमंग ऐप को डाउनलोड करें।
– ऐप को ओपन करें और ईपीएफओ सर्विसेज सिलेक्ट करें।
– अब ‘UAN Services Through Face Auth’ के तहत ‘UAN Activation’ चुनें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

नया UAN नंबर जनरेट करने का भी बदल गया तरीका

किसी कर्मचारी को अगर नया UAN नंबर जनरेट करना है, तो उन्हें भी उमंग एप का ही इस्तेमाल करना होगा।

नया UAN बनाने का आसान प्रोसेस

– सबसे पहले उमंग एप ओपन करें
– EPFO सर्विसेज में जाएं।
– यहां पर ‘UAN Allotment and Activation’ के विकल्प पर क्लिक करें।
– उसके बाद अपना आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
– आपको मांगी गई जानकारियां दर्ज करना है।
– इसके बाद स्क्रीन के निर्देशों के अनुसार नया UAN जनरेट करें।

अगर आपके पास पहले से PF अकाउंट है लेकिन UAN नहीं है, तो क्या करें?

अगर किसी कर्मचारी का ईपीएफ खाता तो पहले से है लेकिन अभी तक उन्हें यूएएन अलॉट नहीं हुआ है, वे भी यूएएन ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा और मेंबर डिटेल्स देनी होंगी।

वेरीफिकेशन पूरा हो जाने के बाद नया यूएएन जनरेट हो जाएगा। उसे फिर उनके मौजूदा पीएफ अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Mis-selling क्या होती है? वित्तीय उत्पादों की बिक्री से जुड़े RBI के नए नियम समझिए

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों और रेगुलेटेड एंटिटीज द्वारा वित्तीय उत्पादों या सेवाओं की बिक्री से जुड़े नियम कड़े कर दिए। इस कदम का उद्देश्य लेंडर्स द्वारा फाइनेंशियल प्रोडक्ट की गलत बिक्री को रोकना, गलत मार्केटिंग तरीकों पर रोक लगाना और कस्टमर की सहमति, डिस्क्लोजर और बिक्री के तरीकों के नियमों को कड़ा करना है। यहां पढ़ें पूरी खबर…