देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने अपनी सहयोगी कंपनी रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड में मौजूद 100% हिस्सेदारी करीब 274 करोड़ रुपये में बेच दी है। इसकी जानकारी कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंज फाइलिंग में क्या कहा?

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, ‘रिलायंस रिटेल ( जो कंपनी की एक स्टेप-डाउन सब्सिडियरी है) ने कंपनी को बताया है कि उसने आज रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड (RPPMSL) में अपनी 100% इक्विटी हिस्सेदारी जयपुर एन्क्लेव प्राइवेट लिमिटेड (खरीदार) को कुल 274 करोड़ रुपये में बेच दी है। इसके परिणामस्वरूप, RPPMSL अब कंपनी की सब्सिडियरी नहीं रही।
खरीदार कंपनी के प्रमोटर / प्रमोटर ग्रुप / ग्रुप कंपनियों से संबंधित नहीं है।’

RPPMSL का रेवेन्यू कितना रहा था?

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, ’31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए कंपनी के कंसोलिडेटेड टर्नओवर में RPPMSL का योगदान और 31 मार्च, 2025 तक उसकी नेटवर्थ क्रमशः 6,412.60 करोड़ रुपये और 342.45 करोड़ रुपये थी, जो कुल का क्रमशः 0.06% और 0.04% है। यह लेन-देन कोई संबंधित पक्ष लेन-देन नहीं है।’

रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड के बारे में

रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड की स्थापना 19 जून, 2019 को हुई थी। यह कंपनी ग्रुप सपोर्ट सर्विसेज और इन सर्विसेज के लिए जरूरी स्किल्स और काबिलियत को ग्रुप एंटिटीज, उनके सर्विस प्रोवाइडर्स और कंज्यूमर्स के बीच सेंट्रलाइज करती है। इनमें, दूसरी चीज़ों के साथ-साथ मैनपावर, प्रोजेक्ट और प्रॉपर्टी मैनेजमेंट शामिल हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत

बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.64% की गिरावट के साथ 1314.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसका दिन का उच्चतर स्तर 1327.75 रुपये और दिन का निचला स्तर 1310.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 17,78,911.19 करोड़ रुपये है। इस कंपनी के शेयर में पिछले 3 महीने में करीब 9.44 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें: ईरान होर्मुज जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों से क्रिप्टो करेंसी में ‘टोल टैक्स’ क्यों लेना चाहता है?

अमेरिका-ईरान के बढ़ते टकराव के बीच ईरान दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को लेकर नया नियम लागू करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान होर्मुज स्टेट से गुजरने वाले जहाजों से क्रिप्टोकरेंसी में शुल्क ‘टोल टैक्स’ लेने की ईरान की योजना बना रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।