रिलाइंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर 12% उछला। यहां उछाल इसमें करीब छह साल में एक दिन में आई सबसे बड़ी तेजी है। इस तेजी के बाद कंपनी के चैयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी काफी उछाल देखने को मिला है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, अंबानी की नेटवर्थ में लगभग 8.40 अरब डॉलर (लगभग 79700 करोड़ रुपये) उछाल आया। इसके साथ ही वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

हालांकि, साल दर साल के आधार पर उनकी नेटवर्थ में करीब 18.4 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। इंडेक्स के अनुसार, वह एशिया में गौतम अडानी और चीन के झांग यिमिंग के बाद तीसरे नंबर पर हैं। वही, भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति है।

अभी भी अडानी है देश के सबसे अमीर व्यक्ति

इस बीच गौतम अडानी की नेटवर्थ में 2.42 अरब डॉलर की तेजी आई। इंडेक्स के मुताबिक, वह 111 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। वही, दुनिया के अमीरों के लिस्ट में 18वें नंबर पर है।

एशिया के 10 सबसे अमीर व्यक्ति

रैंकनामदेशकुल संपत्ति
1गौतम अडानीभारत111 अरब डॉलर
2झांग यिमिंगचीन105 अरब डॉलर
3मुकेश अंबानीभारत85.7 अरब डॉलर
4तदाशी यानाईजापान68.2 अरब डॉलर
5झोंग शानशानचीन63.8 अरब डॉलर
6मा हुआतेंगचीन47.8 अरब डॉलर
7हे शियांगजियानचीन45.4 अरब डॉलर
8जैक माचीन40.7 अरब डॉलर
9विलियम डिंगचीन38.7 अरब डॉलर
10लियांग वेनफेंगचीन37.9 अरब डॉलर

सोर्स – ब्लूमबर्ग इंडेक्स

नोट: सभी संपत्ति के आंकड़े अमेरिकी डॉलर में हैं।

यह भी पढ़ें:  गौतम अडानी फिर बने भारत के सबसे अमीर

गौतम अडानी और उनके परिवार ने एक बार फिर मुकेश अंबानी और उनके परिवार को पीछे छोड़ते हुए M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में पहला स्थान हासिल किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…