Ladli Behna Yojana 41th Installment: मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों के लिए गुड न्यूज है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी कर दी है। इस योजना के तहत पात्र बहनों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सहायता राशि भेजी गई है।
मई 2023 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के तहत राज्य सरकार हर महीने पात्र महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिससे वे अपनी जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें।
लाड़ली बहनों के खाते में आए 41वीं किस्त के 1500 रुपये
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 14 अक्टूबर को उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए। यह कार्यक्रम मानपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आयोजित किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 1,500 रुपये प्रति महिला ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
ऐसे चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं
– सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाए।
– यहां आप ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करें।
– समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर मोबाइल नंबर दर्ज करें।
– इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी से वेरिफाई करें।
– बस अब आपको लेटेस्ट स्टेटस पता चल जाएगा।
कौन हैं लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र?
इस योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं जो मध्य प्रदेश की निवासी हों। इस योजना का फायदा लेने के लिए महिला को विवाहित होनी चाहिए। इसमें विधवा, तलाकशुदा और छोड़ी गई महिलाएं भी शामिल हैं।
लाड़ली बहना योजना के बारे में
मई 2023 में पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था। सरकार ने इसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये और फिर 1500 रुपये कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: टाटा ट्रस्ट्स विवाद: नोएल और नेविल टाटा ने हाई कोर्ट में दाखिल की कैविएट
टाटा ट्रस्ट्स के कामकाज और उसे चलाने के तरीके को लेकर चल रहे विवाद के बीच चेयरमैन नोएल टाटा और ट्रस्टी नेविल टाटा ने हाई कोर्ट और सिटी सिविल कोर्ट में कैविएट दाखिल की हैं। कैविएट में टाटा ट्रस्ट्स के साथी ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन, विजय सिंह, डेरियस खंबाटा और भास्कर भट के नाम भी शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
